Daily Horoscope
Thu, 22 Oct 2026

Notifications

  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. यूँ रहें स्वस्थ
  4. 5 Diwali Health Tips For Asthmatic

दीपावली पर सावधान रहें अस्थमा के मरीज, जानें 5 टिप्स

अस्थमा
दीपावली साल का सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है, और इसके लिए तैयारियां भी बड़े जोर-शोर से होती है। लेकिन अगर आप अस्थमा के मरीज हैं, तो  साफ-सफाई और पटाखों-फुलझड़ियों के बीच अस्थमा के मरीजों को रहना होगा सावधान, वरना आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जरूर जानें  काम के टिप्स - 


 
1 घर की साफ सफाई से दूर रहें, हो सके तो सफाई के लिए वर्कर्स की सहायता लें। साफ-सफाई में आप धूल कणों के संपर्क में आ सकते हैं, जो आपके लिए हानिकारक है।
2 पटाखों, फुलझड़ियों व अनार जलाने का भले ही आपको शौक हो, लेकिन सेहत का ध्यान रखते हुए इनसे दूरी बनाना बेहद जरूरी है। इनसे निकलने वाला धुंआ आपको प्रभावित कर सकता है।

3 ज्यादातर वक्त घर के अंदर ही गुजारें तो बेहतर होगा, क्योंकि बाहर पटाखों का धुंआ पूरे वातावरण में व्याप्त होता है। घर के बाहर अधिक देर तक रहने पर आप इससे अछूते नहीं रहेंगे, और सेहत जोखिम में  रहेगी सो अलग।

4  अपना इन्हेलर व दवाईयां हर वक्त अपने साथ रखें। आपको किसी भी समय इसकर जरूरत पड़ सकती है। ऐसे में जरूरत के समय यह आपके पास होना चाहिए।
5 अपने डॉक्टर से पहले ही सलाह लें और खाने पीने का विशेष ध्यान रखें। अधिक तेल-मसाले वाला खानाखाने से बचें और ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं ताकि शरीर हाइड्रेट रह सके।
ये भी पढ़ें
इस दिवाली घर पर बनाएं बंगाल की लोकप्रिय मिठाई 'रस मलाई'