रविवार, 1 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. 10 health benefits of onion
Written By

Benefits Of Onion: गर्मी में प्याज खाने के फायदे क्या है?

Benefits Of Onion: गर्मी में प्याज खाने के फायदे क्या है? - 10 health benefits of onion
Onion Benefits 
 
गर्मी के मौसम में प्याज के सेवन के कई फायदे हमें मिलते हैं और वैसे भी गर्मी के दिनों में भोजन के साथ सलाद या प्याज खाने की सलाह भी दी जाती है। तो आइए देर किस बात की यहां जानते हैं गर्मी में प्याज खाने के 10 बेहतरीन फायदों (onion health tips) के बारे में- 
 
1 प्याज का सेवन गर्मी के दिनों में किसी अमृत से कम नहीं है। प्रतिदिन भोजन में प्याज को शा‍मिल कर और कहीं बाहर जाने पर अपने साथ एक छोटा प्याज रखकर आप गर्मी के प्रकोप से बच सकते हैं। यह लू लगने से आपको बचाएगा।
 
2 सिर पर गर्मी चढ़ जाने की स्थिति में बालों में प्याज का रस लगाकर रखें और 1 घंटे बाद धो लें। ऐसा 1 दो दिन में करते रहें, सिर में ठंडक मिलेगी, साथ ही बाल भी रेशमी हो जाएंगे।
 
3 प्याज के रस का प्रयोग त्वचा व बालों के सौंदर्य को बढ़ाने के लिए भी किया जाता है। इसके अलावा चर्म रोग होने की स्थि‍ति में प्याज के रस को तिल्ली या अलसी का तेल मिलाकर लगाने से लाभ होता है।
 
4 लू लगने पर या फिर गर्मी के कारण होने वाली अन्य समस्याओं में प्याज का प्रयोग लाभदायक होता है। प्याज को फोड़क का दरदरा पीसकर पानी में डालें और इस पानी में पैर डालकर बैठ जाएं। इससे बढ़ी हुई गर्मी और लू उतर जाएगी। हाथ की हथेलियों पर भी इसे मलना फायदेमंद होगा।
 
5 महिलाओं में मासिक धर्म से जुड़ी समस्या होने पर प्याज के रस में शहद मिलाकर सेवन करने पर बहुत लाभ मि‍लता है। अत्यधि‍क दर्द होने की स्थि‍ति में भी इससे लाभ होता है।
 
6 कान में किसी प्रकार की समस्या होने पर प्याज को राख में भूनकर उसका गुनगुना रस निकाल लें। अब इस रस को कान में डालने पर कान दर्द एवं अन्य समस्या समाप्त हो जाएगी।
 
7 भुना हुआ प्याज खाने से भी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। यह सांस संबंधी रोग होने पर प्याज काफ लाभदायक है, इसके अलावा गठिया के इलाज में भी प्याज का उपयोग किया जाता है। 
 
8 प्याज कैंसर जैसे रोग से बचने के लिए एक बेहतरीन औषधि है। यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है और इसमें विटामिन सी भी पाया जाता है जो कैंसर की रोकथाम में मददगार होता है।
 
9 ज्यादातर लोग अपच की समस्या से परेशान रहते हैं। अगर आपको भी यह समस्या परेशान करती है, तो आप भी प्याज का सेवन जरूर करें। प्याज के सेवन से शरीर में पाचक रस का प्रवाह ज्यादा होता है जो खाने को पचाने में सहायक होता है।
 
10 प्याज शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए बहुत फायदेमंद है। यह न केवल कई तरह की बीमारियों से आपको बचाता है, बल्कि सब्जियों में पकाने के दौरान इस्तेमाल होने के कारण विटामिन-सी के रूप में भी यह फायदेमंद होता है।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

 
ये भी पढ़ें
8 स्टेप में घर बैठे कैसे करें पार्लर जैसा मैनीक्योर?