शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. Health benefits of moringa
Written By

इस सीजन में सहजन/मोरिंगा खाने से मिलते हैं खूब फायदे

इस सीजन में सहजन/मोरिंगा खाने से मिलते हैं खूब फायदे - Health benefits of moringa
drum stick benefits 
सहजन फली/ मोरिंगा (moringa, Sahjan fali) जिसे ड्रमस्टिक के नाम से भी जाना जाता है, इस एक सब्जी में एक से अधिक विटामिन मौजूद हैं, जो हमारे सेह‍त के लिए बहुत ही फायदेमंद है।  हालांकि सहजन फली सभी लोग नहीं खाते हैं लेकिन इसके फायदे अनेक है। 
 
मोरिंगा या सहजन दिखने में कुछ ज्यादा ही लंबी और हल्की सी कड़क होती है। इस फली के साथ-साथ इसके बीज, पत्ती, फल और जड़ का भी इस्तेमाल किया जाता है, जो हमारे शरीर के लिए एक दवाई के रूप में काम करती है। इतना ही नहीं इसे एक सुपरफूड के तौर पर उपयोगी माना गया है, क्योंकि यह हड्‍डियों को अधिक मजबूती प्रदान करती है। अत: हमें इस सीजन में मोरिंगा का सेवन अवश्य ही करना चाहिए।

आइए जानते हैं सुपरफूड कही जाने वाली मोरिंगा यानी सहजन फली के 10 बेहतरीन फायदे-
 
1. मोरिंगा (सहजन फली) में विटामिन-ए, बी 1, बी 2, बी 3 और बी 6 (vitamins in drum stick) पाया जाता है। 
 
2. इसमें कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम और मैग्नीशियम की मात्रा भी पाई जाती है। 
 
3. सहजन फली में नियाजिमिसिन तत्व पाया जाता है, जिसस कैंसर सेल्स नहीं बनते हैं। 
 
4. इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है। 
 
5. सहजन फली में मौजूद तत्व स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद करती है। 
 
6. सहजन फली में फाइबर की मात्रा अधिक पाई जाती है इससे जल्दी-जल्दी भूख नहीं लगती है। 
 
7. मोरिंगा में मौजूद कैल्शियम और फॉस्फोरस हड्डियों को मजबूत करता है। 
 
8. सहजना के सेवन से डिप्रेशन, घबराहट और थकावट में राहत मिलती है। 
 
9. सहजन फली में मौजूद विटामिन-बी पाचन प्रक्रिया को बेहतर करने में मदद करता है। 
 
10. शरीर में आयरन की कमी होने पर पालक की जगह इसका सेवन भी किया जा सकता है। इसके सेवन से खून भी साफ रहता है। 
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

 
ये भी पढ़ें
विश्व मलेरिया दिवस कब है? मलेरिया क्यों होता है? क्या हैं लक्षण और इलाज, बचाव और सावधानियां