1. खबर-संसार
  2. »
  3. गुजरात चुनाव
  4. »
  5. समाचार

चुनाव आयोग से सोनिया की शिकायत

भारतीय जनता पार्टी सोनिया गाँधी चुनावी रैली आचार संहिता
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी के भाषण की शिकायत करते हुए कहा कि एक चुनावी रैली के दौरान उनके भाषण से चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन हुआ है।

भाजपा की गुजरात इकाई के महासचिव जयंति बारोट ने अपने बयान में कहा हमने इस संबंध में चुनाव आयोग के समक्ष सोनिया गाँधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

उन्होंने कहा नवसारी में सोनिया गाँधी ने अपने भाषण के जरिये लोगों को जाति के आधार पर बाँटने और धार्मिक भावना भड़काने का प्रयास किया था।

उन्होंने कहा सोनिया गाँधी ने राज्य के मुख्यमंत्री के खिलाफ बेबुनियाद आरोप भी लगाए।
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें