1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. गुजरात विधानसभा चुनाव 2017
  4. Prime Minister Narendra Modi Sea Plane

सी प्लेन में प्रधानमंत्री मोदी की उड़ान...

Prime Minister Narendra Modi
अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को साबरमती नदी से सी प्लेन में उड़ान भरी। मोदी के सी प्लेन में सफर से जुड़ी जानकारी... 

* धरोई से कार से अंबाजी मंदिर जा रहे हैं मोदी। 
* धरोई डेम पहुंचा मोदी का सी प्लेन। 
* सी प्लेन में मोदी ने भरी उड़ान। 
* साबरमती रिवर फ्रंट पर लगे मोदी-मोदी के नारे। 
* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। 
* धरोई बांध से कार से अंबाजी मंदिर जाएंगे मोदी। 
* साबरमती रिवर फ्रंट पहुंचे मोदी, कुछ ही देर में सी प्लेन से धरोई बांध के लिए रवाना होंगे। 
* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साबरमती नदी से मेहसाना जिले के धरोई बांध तक सी-प्लेन में सफर करेंगे।
* देश में इस तरह के विमान में यह अब तक की पहली उड़ान होगी।
* मोदी उसी सी-प्लेन से वापस भी लौटेंगे।
* उन्होंने सोमवार को एक चुनाव रैली में घोषणा की थी कि कल देश के इतिहास में पहली बार कोई सी-प्लेन साबरमती नदी पर उतरेगा। मैं धरोई बांध पर उतरने के बाद सी-प्लेन से अंबाजी जाऊंगा और वापस आऊंगा।
* उन्होंने कहा कि हमारे पास हर जगह हवाईअड्डे नहीं हो सकते, इसलिए हमारी सरकार ने ये सी-प्लेन लाने की योजना बनाई है।
चित्र सौजन्य : सोशल मीडिया 
अगला लेख
बकिंघम पैलेस की दीवार फांदने की कोशिश कर रहा था, गिरफ्तार