Bhai Dooj
Sun, 8 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. विधानसभा चुनाव 2017
  3. गोवा
  4. Goa Assembly elections, BJP

गोवा में भाजपा के 7 और प्रत्‍याशी घोषित

Goa Assembly elections
नई दिल्ली। भाजपा ने सोमवार को गोवा विधानसभा चुनावों के लिए सात और उम्मीदवारों के नाम घोषित किए और अब तक कुल 40 में से 36 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान हो चुका है।
 
पार्टी ने अपने दो मौजूदा विधायकों अनंत शेत (माएम) और रमेश तावडकर (कनाकोना) को टिकट नहीं दिया और उनकी जगह क्रमश: प्रवीण जांते तथा विजय येपई पर दांव लगाया गया है।
 
अन्य उम्मीदवारों में विश्वजीत के राणे (पोरीम), सत्यविजय एस नाइक (वालपोई), सुनील एन देसाई (पोंडा), आर्थर डिसिल्वा (करटोरिम) और विनय तिवारी (वेलिम) के नाम शामिल हैं। पार्टी ने 12 जनवरी को 29 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था जिनमें 17 वर्तमान विधायक हैं।
 
भाजपा ने मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर को चुनावों में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित नहीं किया है और इस तरह से विकल्प खुले रखे हैं। गोवा में चार फरवरी को मतदान होगा। (भाषा)
ये भी पढ़ें
जम्मू कश्मीर में 173 हवाला मामले दर्ज