Daily Horoscope
Mon, 9 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Jammu and Kashmir, hawala case

जम्मू कश्मीर में 173 हवाला मामले दर्ज

Jammu and Kashmir
जम्मू। जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को कहा कि  आतंकवादी गतिविधियों और राज्य में हिंसा पैदा करने के इरादे से कोष उपलब्ध कराने के लिए  हवाला धन का इस्तेमाल किया जाता रहा है और राज्य में वर्ष 2001 से ऐसे 173 मामले दर्ज किए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने विधानसभा में पूछे गए एक सवाल के लिखित जवाब में कहा, सीआईडी से मिली रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में आतंकवादी गतिविधि और हिंसा पैदा करने के मकसद से हवाला चैनलों के जरिए कोष उपलब्ध कराया जाता रहा है और ऐसे 173 मामले दर्ज किए गए हैं। 
 
महबूबा ने बताया कि कुल मामलों में से 45 अभी जांच के दायरे में हैं जबकि 23 मामलों की मंजूरी की प्रतीक्षा की जा रही है। नौ मामलों की पहचान नहीं हुई है और छह को स्वीकार नहीं किया गया है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
‘दंगल’ की ‘गीता’ के ‘माफीनामे’ पर बवाल