गुरुवार, 26 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Who were Captains Sumit Kapoor who died in Ajit Pawar jet crash
Last Modified: नई दिल्ली , बुधवार, 28 जनवरी 2026 (18:48 IST)

Ajit Pawar Plane Crash : कौन थे अजीत पवार का जेट उड़ाने वाले कैप्टन सुमित कपूर, Learjet का माना जाता था Expert

who is sumit kapor
Who were Captains Sumit Kapoor : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की पुणे के बारामती में लैंडिंग की कोशिश के दौरान विमान के अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होने से मौत हो गई है। विमान को पायलट कैप्टन सुमित कपूर और को-पायलट शांभवी पाठक उड़ा रहे थे।  हादसे में पवार के सुरक्षाकर्मी, 2 पायलट और 1  महिला क्रू मेंबर समेत 5 लोगों की जान गई। मीडिया खबरों के मुताबिक कैप्टन सुमित कपूर विमानन जगत के बहुत पुराने खिलाड़ी थे। उनके पास 16,000 घंटे से अधिक उड़ान भरने का विशाल अनुभव था। 

Learjet के विशेषज्ञ थे

विमान की कमान कैप्टन सुमित कपूर के हाथों में थी, जो इस फ्लाइट के 'पायलट-इन-कमांड' थे। सुमित कपूर ने सहारा, जेट एयरवेज और जेटलाइन जैसी बड़ी एयरलाइंस में काम किया था। उन्हें बिजनेस जेट्स, विशेष रूप से 'लीयरजेट' (Learjet) उड़ाने का विशेषज्ञ माना जाता था। सुमित कपूर दिल्ली के रहने वाले थे। विमान कंपनी के अधिकारियों ने उन्हें एक 'बेहतरीन इंसान और भरोसेमंद साथी' बताया है।
 

जांच में क्या आया सामने 

महानिदेशालय नागरिक उड्डयन (DGCA) और AAIB इस मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह मानवीय चूक थी या कोई तकनीकी खराबी। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के मुताबिक हादसे के समय दृश्यता (visibility) काफी कम थी। मीडिया खबरों के मुताबिक वायुयान दुर्घटना अन्वेषण ब्यूरो (एएआईबी) बुधवार को बारामती हवाई अड्डे पर हुए विमान हादसे की जांच करेगा। 

कैसे लगी विमान में आग

मीडिया खबरों में यह भी सामने आया कि पायलट ने रनवे न दिखने के कारण एक बार 'गो-अराउंड' (लैंडिंग टालकर दोबारा चक्कर काटना) भी किया था। जब पायलट दूसरी बार लैंडिंग की कोशिश कर रहे थे, तभी विमान रनवे के पास नियंत्रण खो बैठा और क्रैश हो गया। टकराते ही विमान में भीषण आग लग गई और कई धमाके हुए। Edited by : Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
LIVE: अजित पवार की मौत पर राजनीति नहीं, यह पूरी तरह हादसा, बोले शरद पवार