World Milk Day 2023: क्यों मनाया जाता है? क्या है 2023 की थीम?
World Milk Day 2023
वर्ल्ड मिल्क डे की शुरुआत 2001 में संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन द्वारा की गई थी। इस दिवस के ज़रिए लोगों को दूध और डेरी इंडस्ट्री के महत्व के प्रति जागरूक करना है। दूध के कई लाभ होते हैं और डेरी प्रोडक्ट हमारी हेल्थ के लिए ज़रूरी फूड है। साथ ही विश्वभर में करीब 1 अरब लोग डेरी प्रोडक्ट की मदद से कमाई करते हैं।
क्या है वर्ल्ड मिल्क डे 2023 की थीम?
वर्ल्ड मिल्क डे 2023 की थीम सस्टेनेबल पर्यावरण पर निर्धारित की गई है। इस थीम के जरिए लोगों को बताया जाएगा कि कैसे डेरी प्रोडक्ट अपने पर्यावरण फुटप्रिंट को कम कर रहे हैं। साथ ही डेरी प्रोडक्ट कई लोगों का पौष्टिक खाना और कमाई का जरिया है। इस थीम के ज़रिए सोशल मीडिया पर कैंपेन चलाया जाता है जो पर्यावरण, पोषण और सामाजिक प्रभावों को दर्शाता है।
क्या है दूध पीने के फायदे?
1. कैल्शियम से भरपूर: दूध कैल्शियम से भरपूर होता है जो आपकी हड्डियों को मज़बूत बनाता है। बच्चों को रोज दूध पिलाने से उनकी हड्डियां और दांत मज़बूत रहते हैं।
2. विटामिन D: अगर आप सूरज की रौशनी से भरपूर मात्रा में विटामिन D नहीं ले पाते हैं तो आपको दूध का सेवन करना चाहिए। विटामिन D की कमी से आपके शरीर में थकान होती है और आपका दिमाग बेहतर तरीके से काम नहीं करता।
4. त्वचा का रंग साफ़: दूध में ग्लूटाथाइन नामक पोषक तत्व मौजूद होता है जो आपकी त्वचा का रंग साफ़ करता है। साथ ही अगर आपको पिगमेंटेशन की समस्या है तो आपको दूध का सेवन करना चाहिए। अत्यधिक दूध के सेवन से एक्ने की समस्या भी हो सकती है।

