गणतंत्र दिवस पर दें अपने नाखूनों को Tricolour Look, अपनाएं ये शानदार नेल आर्ट आइडियाज
ऐसे करें गणतंत्र दिवस के लिए परफेक्ट नेल आर्ट लुक्स को स्टाइल
Republic Day nail art Look Ideas
1. ट्राय-कलर पेंटेड नेल्स
- तिरंगे के तीन रंग - केसरिया, सफेद और हरा, इनका उपयोग करके एक साधारण और आकर्षक नेल आर्ट बनाएं।
- सबसे पहले, अपने नाखूनों को अच्छे से साफ और तैयार करें।
- पहले नाखून पर केसरिया रंग लगाएं, फिर दूसरे नाखून पर सफेद और तीसरे नाखून पर हरा रंग लगाएं।
2. तिरंगा स्ट्राइप्स
- तिरंगा रंगों में स्ट्राइप्स बनाने से आपका नेल आर्ट और भी शानदार नजर आता है।
- अपने नाखूनों को सबसे पहले सफेद रंग से बेस कोट दें।
- फिर केसरिया, सफेद और हरा रंग में पतले-पतले स्ट्राइप्स बनाएं।
- आप चाहें तो इन रंगों को वर्टिकल, होरिजेंटल या डायगोनल स्ट्राइप्स के रूप में बना सकती हैं।
3. तिरंगा फ्लावर नेल आर्ट
- अगर आप कुछ अलग और क्रिएटिव करना चाहती हैं, तो तिरंगे रंगों से फ्लावर डिजाइन बनाएं।
- सबसे पहले, सफेद रंग को बेस के रूप में लगाएं।
- फिर एक-एक नाखून पर केसरिया, सफेद और हरा रंग से फूलों के डिजाइन बनाए।
- इन फूलों को थोड़ा डिटेल में बनाएं और उन्हें छोटे से ज्वेल्स या ग्लिटर से सजाएं। यह लुक बहुत ही सुंदर और आकर्षक दिखेगा।
4. तिरंगा फ्रेंच टिप नेल आर्ट
- फ्रेंच टिप्स के साथ तिरंगे के रंगों को मिलाकर एक स्टाइलिश और क्लासी लुक बनाया जा सकता है।
- सबसे पहले अपने नाखूनों को क्लीन करके हल्का सफेद बेस कोट लगाएं।
- फिर नाखून के टिप्स पर केसरिया, सफेद और हरा रंग से हलके से टिप्स बनाएं।
- यह लुक न केवल पारंपरिक है, बल्कि यह गणतंत्र दिवस पर एक परफेक्ट विकल्प होगा।

