ऐसे करें best monsoon footwear choose, खरीदने से पहले रखें ये बातें ध्यान
Footwear for Rainy Season
1.फ्लेक्सिबल सोल: फुटवियर खरीदते समय हमेशा उसका सोल चेक करें। कई फुटवियर के सोल प्लास्टिक या बेकार क्वालिटी की रबर के होते हैं। ऐसे सोल पानी के कारण जल्दी खराब हो जाते हैं और इनमें फिसलने का खतरा ज्यादा रहता है। फुटवियर लेते समय उसे अच्छे से मोड़कर देखें।
2. वॉटर प्रूफ: बारिश में अच्छे फुटवियर खरीदने के लिए उसका वॉटर प्रूफ होना बहुत ज़रूरी है। ऐसे फुटवियर जल्दी खराब नहीं होते और बारिश में लंबे समय तक चलते हैं।
3. फ्लिप फ्लॉप या क्रोकस: बारिश के मौसम में फ्लिप फ्लॉप या क्रोकस फुटवियर एक बेहतरीन विकल्प है। फ्लिप फ्लॉप सैंडल लेते समय उसकी ग्रिप अच्छे से देखें। साथ ही मटेरियल भी चेक करें। बारिश के मौसम में अच्छे ब्रांड से ही फुटवियर खरीदें।
4. लाइट कलर फुटवियर: आज के समय में न्यूड कलर या हलके कलर के फुटवियर काफी ट्रेंड में हैं। आप डार्क कलर के फुटवियर की जगह इन कलर को चुन सकते हैं। ये कलर जीन्स और एथिनिक वियर दोनों लुक में काफी स्टाइलिश लगेंगे।

