शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. वीमेन कॉर्नर
  3. फैशन
  4. 5 sarees that will make you look rich
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 27 जनवरी 2023 (19:20 IST)

5 साड़ियां जो आपको देंगी रिच लुक

5 साड़ियां जो आपको देंगी रिच लुक - 5 sarees that will make you look rich
- मोनिका पाण्डेय
 
Sarees: भारत की परंपरा और संस्कृति हमेशा से बेहद अलग और खास रही है। खान-पान से लेकर पहनावे तक प्राचीन समय से ही हमारा अंदाज सबसे अलग रहा है। इसी में शामिल है साड़ियां। साड़ी भारतीय समाज की पहचान हैं। भारत में शायद ही ऐसी कोई लड़की या महिला होंगी जिसके पास साड़ी न हो। अगर आपको भी साड़ी पहनने का शौक है तो आप ये साड़ियां खरीद सकती हैं जो देती हैं रिच लुक। 
 
महिलाओं के लिए साड़ी एक महत्वपूर्ण परिधान रहा है। तीज-त्यौहार और तमाम विशेष मौकों पर महिलाएं इसे पहनकर सजती-संवरती हैं। इसलिए सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी साड़ी ने अपनी एक खास पहचान बनाई हुई है। वैसे तो साड़ियों की बहुत सारी वैराइटिज हैं लेकिन आज हम आपको 5 ऐसी साड़ियों के बारे में बताएंगे जिसे पहनने पर आपको रिच लुक मिलता है।
 
बनारसी साड़ी : बनारसी साड़ी बनारस शहर में बनाई जाती है। इस साड़ी को इस शहर के नाम से जाना जाता है।बनारसी साड़ी भारत की बेहतरीन साड़ियों में से एक है। भारत में शायद ही कोई ऐसी महिला होगी जो इस साड़ी के बारे में नहीं जानती होगी। बनारसी साड़ी को समृद्ध और क्लासिक कैटेगरी में रखा जाता है। आप इस साड़ी को वेडिंग आउटफिट्स में शामिल कर सकती हैं। ये साड़ी आपको काफी रिच लुक देती है। 
Sairandhri mahabharata
चंदेरी की साड़ी : अगर आप साड़ी खरीदने के बारे में सोच रही हैं तो आप चंदेरी साड़ी खरीद सकती हैं। आप इस साड़ी को अपने रिसेप्शन पार्टी के लिए भी ले सकती हैं। सालों पहले ट्रांसपेरेंट कॉटन या मलमल से चंदेरी साड़ी बनाई जाती थी। यह ट्रेंड आज के समय में भी बहुत पसंद किया जाता है लेकिन अब सिल्‍क की चंदेरी साड़ी भी बनाई जाती है। आज भी इसके फैब्रिक का स्‍टैंडर्ड पहले जैसा ही है जो सालों पहले था। अभी यह साड़ी प्योर सिल्क, प्योर कॉटन और कॉटन प्लस सिल्क फैब्रिक में बनती है। जो काफी रिच लुक देती है।
 
महेश्वरी साड़ी : यह साड़ी खासकर मध्य प्रदेश में बनाई और पहनी जाती है। पहले के समय में यह साड़ी कॉटन में ही बनाई जाती थी, लेकिन आज के समय में यह रेशम की भी बनाई जाने लगी है। इसका इतिहास काफी पुराना है। होल्कर वंश की महान शासक देवी अहिल्याबाई ने 250 साल पहले गुजरात से लाकर महेश्वर में कुछ बुनकरों को बसाया था, साथ ही उनके रहने खाने की उचित व्यवस्था के साथ अन्य सुविधाएं भी दी थी। उन्हीं बुनकरों द्वारा महेश्वरी साड़ियां तैयार की जाती थी जो आज भी बहुत प्रचलन में है। 
 
महाराष्ट्रीयन साड़ी : महाराष्ट्र में खास तरह की साड़ी पहनी जाती है, जो 9 गज लंबी होती है, इसे पैठणी कहते हैं क्योंकि यह साड़ी महाराष्ट्र के पैठण शहर में बनाई जाती है। इस साड़ी को बनाने की प्रेरणा अजंता की गुफा में की गई चित्रकारी से मिली थी। इसे पहनने का अपना पारंपरिक स्टाइल है, जो महाराष्ट्र की औरतों द्वारा अपने पारंपरिक अंदाज में पहना जाता है। आप इस साड़ी को भी अपने वेडिंग ऑउटफीट में शामिल कर सकती है यह साड़ी आपको रीच लुक देने के साथ-साथ एक यूनिक लुक देती है। 
 
चिकनकारी साड़ी : यह साड़ी उत्तर प्रदेश के लखनऊ शहर में बनाई जाती है। कहा जाता है कि इस साड़ी का इतिहास लगभग 200 साल से भी पुराना है। यह साड़ी अपनी यूनिक कढ़ाई की वजह से देश और विदेश में एक अलग पहचान बनाए हुए है। अगर आप साड़ी पहनने की शौकीन है। तो आप चिकनकारी साड़ी खरीद सकती हैं यह साड़ी आपको रीच लुक देती है। साड़ी के अलावा चिकनकारी के सूट भी बहुत पसंद किये जाते हैं। 
ये भी पढ़ें
लाला लाजपत राय की जीवनी और 10 बड़ी बातें