सांता, स्नोफ्लेक और ग्लिटर : जानिए कौन से क्रिसमस नेल आर्ट आइडियाज हैं इस साल ट्रेंड में
क्रिसमस पार्टी लुक के लिए इस तरह पाएं परफेक्ट नेल आर्ट डिजाइन
Christmas Nail Art Designs
1. रेड और ग्रीन थीम नेल आर्ट
क्रिसमस के रंगों की बात करें तो सबसे पहले रेड और ग्रीन याद आते हैं। इन दो रंगों का कॉम्बिनेशन आपके नाखूनों को फेस्टिव लुक देगा। आप इनमें स्ट्राइप डिजाइन बना सकती हैं या फिर रेड बेस पर ग्रीन पोल्का डॉट्स का इस्तेमाल कर सकती हैं।
टिप्स :
- रेड कलर बेस के रूप में लगाएं।
- ग्रीन कलर से नाखूनों पर छोटे स्टार या क्रिसमस ट्री डिजाइन बनाएं।
- गोल्डन ग्लिटर का हल्का टच दें, ताकि लुक और भी खूबसूरत लगे।
2. स्नोफ्लेक डिज़ाइन
स्नोफ्लेक डिज़ाइन सर्दियों और क्रिसमस की खूबसूरती को दर्शाता है। सफेद रंग से बने स्नोफ्लेक्स आपके नाखूनों पर सजीव लगेंगे।
टिप्स :
- हल्के ब्लू या सिल्वर रंग का बेस कोट लगाएं।
- सफेद रंग से बारीक ब्रश की मदद से स्नोफ्लेक पैटर्न बनाएं।
- ऊपर से एक हल्का टॉप कोट लगाकर डिज़ाइन को सुरक्षित करें।
3. सैंटा क्लॉज नेल आर्ट
क्रिसमस का मजा सांता क्लॉज़ के बिना अधूरा है। आप अपने नाखूनों पर सांता क्लॉज की टोपी या उनका चेहरा पेंट कर सकती हैं।
टिप्स :
- रेड कलर बेस के रूप में लगाएं।
- नाखूनों के किनारे पर सफेद रंग से फरी बॉर्डर बनाएं।
- छोटे डॉट्स या पैटर्न से सांता का चेहरा डिजाइन करें।
- फिनिशिंग के लिए हल्का ग्लिटर टॉप कोट लगाएं।
4. क्रिसमस ट्री डिजाइन
अगर आप सिंपल लेकिन आकर्षक डिज़ाइन चाहती हैं, तो क्रिसमस ट्री नेल आर्ट एक बेहतरीन विकल्प है।
टिप्स :
- नाखूनों पर न्यूड या हल्के ग्रीन रंग का बेस कोट लगाएं।
- गहरे ग्रीन रंग से ट्रायंगल शेप में क्रिसमस ट्री डिजाइन बनाएं।
- गोल्डन या सिल्वर स्टार का स्टीकर ट्री के टॉप पर लगाएं।
- छोटे-छोटे ग्लिटर डॉट्स से ट्री को सजाएं।
5. कैंडी केन स्ट्राइप डिजाइन
कैंडी केन डिजाइन देखने में बेहद प्यारा और फेस्टिव लगता है।
टिप्स :
- नाखूनों पर सफेद रंग का बेस लगाएं।
- बारीक ब्रश की मदद से रेड स्ट्राइप्स बनाएं।
- डिजाइन को फिनिश करने के लिए हल्का ग्लिटर टॉप कोट लगाएं।
6. गोल्डन और सिल्वर ग्लिटर नेल आर्ट
अगर आप ज्यादा मेहनत नहीं करना चाहतीं, तो ग्लिटर नेल आर्ट आपके लिए परफेक्ट है।
टिप्स :
- गोल्डन या सिल्वर ग्लिटर नेल पेंट लगाएं।
- एक नाखून पर स्टार या स्नोफ्लेक स्टिकर लगाकर फेस्टिव टच दें।
- नाखूनों के किनारों पर हल्का सफेद या ग्रीन बॉर्डर बनाएं।
7. रेनडियर डिजाइन
क्रिसमस पर रेनडियर डिजाइन भी काफी ट्रेंडी और आकर्षक लगता है।
टिप्स :
- ब्राउन या रेड कलर का बेस लगाएं।
- सफेद और काले रंग की मदद से रेनडियर का चेहरा पेंट करें।
- छोटे डॉट्स से नाक और आंखें बनाएं।

