सम्बंधित जानकारी
- मोटापा छुपाने के लिए जानिए कैसा कलर, फेब्रिक और प्रिंट चुनें
- Karwa Chauth Hair Accessories : बालों में ये 5 एसेसरीज देगी परफेक्ट इंडियन लुक
- Karwa Chauth Fashion Tips : करवा चौथ पर Red Outfit के साथ पाएं एकदम परफेक्ट लुक
- Fashion Tips : करवा चौथ पर जानिए 5 फैशन आइडियाज
- करवा चौथ पर जानिए 5 फटाफट Hair Style जो आपको दें परफेक्ट लुक
Makeup Tricks : त्योहारों में सुंदर दिखने के लिए अपनाएं ये मेकअप ट्रिक्स
त्योहारों पर संजने-संवरने का अलग ही क्रेज होता है। स्टाइलिश ड्रेस के साथ अलग-अलग जूलरी, हेयर स्टाइल, मैचिंग की चीजें ये सभी कॉम्बिनेशन आपको सुंदर और स्टाइलिश दिखने में मदद करते हैं। लेकिन त्योहार के दिनों में कई बार जल्दी -जल्दी भी तैयार होना पड़ता है ऐसे में कुछ मेकअप ट्रिक्स जिन्हें फॉलो कर आप वक्त पर तैयार हो सकती है। और त्योहार का आनंद ले सकती है। इतना ही नहीं सेल्फी के लिए भी अधिक टाइम मिल जाएगा। तो आइए जानते हैं मेकअप ट्रिक्स जो सबसे अधिक काम आएंगी।
- फेस पर किसी प्रकार का फाउंडेशन नहीं लगाएं वह सभी स्किन के अनुसार अलग-अलग होता है। इस जगह पर आप बीबी और सीसी क्रीम का इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आपकी त्वचा असमान नहीं हैं तो बेस के लिए सिर्फ बीबी क्रीम का इस्तेमाल करें। लेकिन अगर आपकी त्वचा पर दाग-धब्बे हो रहे हैं तो पहले सीसी क्रीम लगाएं। इसके बाद बीबी क्रीम लगाएं। इससे आपके चेहरे का बेस तैयार हो जाएगा।
- काजल और लाइनर लगाने से चेहरे की सुंदरता बढ़ जाती है। लेकिन अगर आप आईशैडो लगाएंगी तो और अधिक खूबसूरत लगेगी। इसके लिए आपको अलग से खर्च करने की जरूरत नहीं है। अपनी पिंक लिपस्टिक निकालिए, थोड़ा सा अंगुली पर लगाएं और हल्के हाथ से आंखों पर ब्लेंड कर लें। बस आपका आईशैडो तैयार है।
- अगर आपकी स्किन बहुत ड्राई है, तो घबराएं नहीं। या तो अपने गालों पर हल्का-सा वैसलीन लगा लें, किसी भी प्रकार का तेल लगा लें या विटामिन-ई कैप्सूल भी लगा सकती हैं। ये सभी आपकी स्किन को ग्लोइंग भी बनाएंगे और त्वचा रूखी भी नहीं होगी।
- अक्सर ऐसा होता है जिस दिन बाल धोते हैं उस दिन बहुत बिखरे-बिखरे होते हैं। अपने बालों को स्ट्रेट बनाने का सबसे आसान तरीका है। जी हां, बालों को धो कर सूखने के बाद कम से कम 3 घंटे तक बन बना लें। और उसे तब ही खोले जब आप तैयार हो रहे हैं। इससे आपके बाल एकदम फुले हुए दिखेंगे और स्ट्रेट हो जाएंगे।
- अगर आप चाहती है आपके गाल हल्के-से पिंक जैसे लगे तो बहुत आसान है। इसके लिए ब्लश की जरूरत नहीं है। अपनी पिंक लिपस्टिक निकालें और थोड़ा सा गालों पर लगाकर उन्हें हल्के हाथों से फैला दें। एक जैसा होने के बाद ग्लॉसी लिप बाम गालों पर लगा लें। इससे गाल गुलाबी दिखने के साथ ही ग्लो भी करेंगे।
