1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. किसान आंदोलन
  4. Trade unions reiterated their support for the farmer movement

व्यापार संघों ने किसान आंदोलन के समर्थन की बात दोहराई, भारत बंद को बताया सफल

Kisanagitation
नई दिल्ली। केंद्रीय व्यापार संघों के एक संयुक्त मंच ने किसान आंदोलन को अपना समर्थन जारी रखने की बात दोहराते हुए शुक्रवार को कहा कि 8 दिसंबर को उनकी ओर से आहूत भारत बंद सफल रहा। 8 दिसंबर को बंद के आह्वान के बावजूद व्यापार संघ हड़ताल पर नहीं गए थे और उन्होंने 3 नए कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन को नैतिक समर्थन दिया था।
इन 10 केंद्रीय व्यापार संघों में इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (आईएनटीयूसी), ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एआईटीयूसी), हिन्द मजदूर सभा (एचएमएस), सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीआईटीयू), ऑल इंडिया यूनाइटेड ट्रेड यूनियन सेंटर (एआईयूटीयूसी), ट्रेड यूनियन को-ऑर्डिनेशन सेंटर (टीयूसीसी), सेल्फ-एम्प्लॉइड वूमेन्स एसोसिएशन (एसईडब्ल्यूए), ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियंस (एआईसीसीटीयू), लेबर प्रोग्रेसिव फेडरेशन (एलपीएफ) और यूनाइटेड ट्रेड यूनियन कांग्रेस (यूटीयूसी) शामिल हैं।
 
संयुक्त मंच की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि केंद्रीय व्यापार संघों का संयुक्त मंच किसानों के संयुक्त संघर्ष को समर्थन जारी रखने की बात दोहराता है। 8 दिसंबर सामूहिक रूप से किसानों के 'भारत बंद' की सफलता के बाद अब सरकार इसे पंजाब तक सीमित नहीं कह सकती। (भाषा)
अगला लेख
ममता बनर्जी आरपार के लिए तैयार, कहा- CS और DGP नहीं जाएंगे दिल्ली