1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. दीपावली
  4. Whether to spend money on Dhanteras

धनतेरस के दिन रुपये खर्च करें या नहीं, क्या कर सकते हैं खरीदारी?

Dhanteras 2021 kharidari muhurat
Dhanteras 2021 : धनतेरस का पर्व समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि द्वारा अमृत कलश लेकर अवतरित होने के कारण मनाया जाता है। इस दिन धन्वंतरि देव और मां लक्ष्मी की पूजा भी की जाती है। लोग यम देवता को दीपदान भी करते हैं। आओ जानते हैं कि इस दिन रुपए खर्च करना चाहिए या नहीं।
 
1. धनतेरस के दिन आप रुपए खर्च कर सकते हैं, परंतु किसी से भी उधार लेना या किसी को भी उधार देने से परहेज करना चाहिए। हां आप इस दिन मिट्टी के दीपक, झाड़ू, मां लक्ष्मी व गणेशजी की प्रतिमा, सोना, चांदी और पीतल की खरीदारी कर सकते हैं। यह बेहद शुभ माना गया है।
 
2. धनतेरस के दिन काले व गहरे नीले रंग की वस्तु, प्लास्टिक, कांच, चीनी मिट्टी, स्टील, एल्युमिनियम और लोहे का कोई भी सामान नहीं खरीदना चाहिए।
3. धनतेरस के दिन घर में किसी प्रकार का रद्दी या कूड़ा नहीं रखना चाहिए। इस दिन घर का मुख्य द्वार साफ रखें। इस दिन लोगों को दोपहर के समय सोने से भी परहेज करना चाहिए।
4. धनतेरस के दिन घर के मुख्य द्वार पर 13 और घर के अंदर भी 13 दीपक जलाए जाते हैं। इस दिन धनकुबेर की पूजा करने और उन्हें भोग लगाने के बाद जातक अन्न ग्रहण कर सकते हैं।
अगला लेख
दिवाली पर दीप जलाते समय पढ़ें यह मंत्र, हर संकट का होगा अंत