सम्बंधित जानकारी
- कांग्रेस ने उठाया सवाल, दिल्लीवासी फैसला करें कि 5 साल टकराव देखना चाहते हैं या काम करने वाली सरकार
- BJP ने छीना मेरा आवास, आतिशी के आरोप से गमाई दिल्ली की सियासत
- delhi assembly election 2025 : कौन है जेल में बंद दिल्ली दंगों का आरोपी, जिसे असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने दिया टिकट
- CEC राजीव कुमार ने कहा, केंद्रीय बजट में दिल्ली के लिए विशेष प्रावधान नहीं
- केजरीवाल बोले, काम की राजनीति और गाली गलौज की राजनीति के बीच होगा होगा चुनाव
क्या आतिशी की सीट पर उम्मीदवार बदलेगी भाजपा, विवादित बयान ने बढ़ाई रमेश बिधूड़ी की मुश्किल?
Delhi election 2025 : कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी पर विवादित बयान देना वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी को भारी पड़ सकता है। राजनीतिक हल्कों में माना जा रहा है कि पार्टी कालका जी सीट पर रमेश बिधूड़ी के स्थान पर किसी अन्य उम्मीदवार को चुनाव मैदान में उतार सकती है। ALSO READ: BJP ने छीना मेरा आवास, आतिशी के आरोप से गमाई दिल्ली की सियासत
दिल्ली की सबसे हाई प्रोफाइल सीटों में से एक कालका जी में भाजपा ने 2 बार दक्षिण दिल्ली में पार्टी सांसद रहे रमेश बिधूड़ी को चुनाव मैदान में उताया। उन्होंने पहले कालका जी में सभी सड़कों को प्रियंका गांधी के गालों जैसा चिकना बनाने की बात कही और फिर आतिशी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने अपना बाप ही बदल लिया।
रोहिणी में भाजपा की परिवर्तन रैली को संबोधित करते हुए बिधूड़ी ने कहा कि आतिशी ने अपना उपनाम मार्लेना से बदलकर सिंह कर लिया है। बिधूड़ी की बात सुन आतिशी रो पड़ीं।
दोनों ही बयान बिधूड़ी पर भारी पड़ते नजर आ रहे हैं। कांग्रेस और आप दोनों ही दल बिधूड़ी के बहाने भाजपा को महिला विरोधी बता रहे हैं। कालकाजी सीट पर आप ने आतिशी को चुनाव मैदान में उतारा है तो कांग्रेस की ओर से अलका लांबा चुनाव मैदान में है। ऐसे में बिधूड़ी का बयान यहां मुद्दा बनता नजर आ रहा है।
बहरहाल इस मामले में भाजपा बैकफूट पर नजर आ रही है। पार्टी डेमेज कंट्रोल में जुट गई है। बिधूड़ी ने अपने बयानों के लिए माफी मांग ली। कहा जा रहा है कि पार्टी या तो बिधूड़ी का टिकट काट सकती है या फिर उनकी सीट भी बदली जा सकती है।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली की सभी 70 सीटों पर 5 फरवरी को मतदान होना है। वोटों की गिनती 8 फरवरी को की जाएगी।
edited by : Nrapendra Gupta
edited by : Nrapendra Gupta
