सम्बंधित जानकारी
- राजनीतिक दलों से क्यों नाराज है चुनाव आयोग, मर्यादा बनाए रखने की नसीहत
- दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को मतदान, मतगणना 8 को
- Delhi Assembly Elections 2025 : दिल्ली चुनाव में गाल, बाप और आंसू, आतिशी बोलीं- मेरे 80 साल के पिता को गालियां दीं
- delhi election 2025 : प्रियंका और आतिशी पर रमेश बिधूड़ी के बयान से गर्माई दिल्ली की सियासत, AAP ने BJP को बताया महिला विरोधी
- आतिशी ने तो अपना बाप ही बदल दिया, रमेश बिधूड़ी का एक और विवादित बयान
केजरीवाल बोले, काम की राजनीति और गाली गलौज की राजनीति के बीच होगा होगा चुनाव
Delhi Assembly Elections 2025 : आम आदमी पार्टी (Aap) प्रमुख अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में काम की राजनीति और गाली-गलौज की राजनीति के बीच मुकाबला होगा और दावा किया कि उनकी पार्टी राष्ट्रीय राजधानी में सरकार बनाएगी।
दिल्ली में विधानसभा चुनाव 5 फरवरी को होंगे और मतगणना 8 फरवरी को होगी। नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख 17 जनवरी है और नामांकन पत्रों की जांच 18 जनवरी तक की जाएगी।ALSO READ: अरविंद केजरीवाल ने कहा- PM मोदी ने दिल्ली सरकार को गालियां दीं, सुनकर बुरा लगा, लोग करारा जवाब देंगे
चुनाव काम की राजनीति और गाली-गलौज की राजनीति के बीच होगा : केजरीवाल ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि यह चुनाव काम की राजनीति और गाली-गलौज की राजनीति के बीच होगा। दिल्ली की जनता का विश्वास हमारी काम की राजनीति के साथ रहेगा। हम जरूर जीतेंगे।ALSO READ: क्या मनीष सिसोदिया के घर होगी CBI की रेड, अरविंद केजरीवाल ने किया यह दावा
केजरीवाल और आप के अन्य नेता भाजपा पर गाली-गलौज करने का आरोप लगाते रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि भाजपा मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार और मुद्दों के बिना चुनाव जीतने की कोशिश कर रही है।
केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत और जोश के साथ मैदान में उतरने के लिए तैयार रहने की अपील की और उन्हें पार्टी की सबसे बड़ी ताकत बताया।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta
