1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Arvind Kejriwal made this claim about Manish Sisodia

क्‍या मनीष सिसोदिया के घर होगी CBI की रेड, अरविंद केजरीवाल ने किया यह दावा

Arvind Kejriwal
Arvind Kejriwal News : दिल्‍ली विधानसभा चुनाव से पहले ही देश की राजधानी का सियासी पारा पूरी तरह चढ़ गया है। इसी बीच दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि उप मुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर पर सीबीआई अगले कुछ दिनों में छापेमारी कर सकती है। केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी कट्टर ईमानदार पार्टी है। अभी तक हमारे खिलाफ किसी को कुछ नहीं मिला है और न आगे मिलेगा।
खबरों के अनुसार, दिल्ली के पूर्व मुख्‍यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘X’ पर बड़ा दावा किया है। उन्‍होंने कहा कि विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक मनीष सिसोदिया के घर अगले कुछ दिनों में सीबीआई की रेड होगी। केजरीवाल ने कहा कि बहुत जल्द आम आदमी पार्टी के कुछ नेताओं के घर रेड होगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा दिल्ली चुनाव हार रही है। ये गिरफ्तारियां और रेड उनकी बौखलाहट का नतीजा है। केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी कट्टर ईमानदार पार्टी है। अभी तक हमारे खिलाफ किसी को कुछ नहीं मिला है और न आगे मिलेगा। आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए।
पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि नई दिल्ली विधानसभा में वोटरों के नाम जोड़ने और हटाने में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा हो रहा है। उल्‍लेखनीय है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और आम आदमी पार्टी में घमासान छिड़ा हुआ है। दोनों ओर से आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
संभल के बाद पटना में जमीन फाड़कर निकला 500 साल पुराना मंदिर, 5 फुट ऊंचे शिवलिंग को पूजने उमड़ी भीड़, रहस्यमयी पैरों के निशान का क्या है राज