1. चुनाव 2025
  2. दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025
  3. दिल्ली विधानसभा चुनाव न्यूज 2025
  4. Delhi Assembly Elections 2025 Ramesh Bidhuris controversial statement on Atishi

आतिशी ने तो अपना बाप ही बदल दिया, रमेश बिधूड़ी का एक और विवादित बयान

Delhi Assembly Elections 2025
प्रियंका गांधी पर विवादित बयान के बाद अब भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी का एक और विवादित बयान सामने आया है। उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी पर बयान दिया है।
मीडिया खबरों के मुताबिक बिधूड़ी ने कहा कि आतिशी ने तो अपना बाप ही बदल दिया। बिधूड़ी ने कहा कि आतिशी मार्लेना से सिंह हो गई। इससे पहले रमेश बिधूड़ी का बयान सामने आया था। विधूड़ी कालकाजी से भाजपा के उम्मीदवार हैं।
बयान के वीडियो को कांग्रेस ने शेयर किया। इस वीडियो में रमेश बिधूड़ी कह रहे हैं कि 'लालू ने वादा किया था कि बिहार की सड़कों को हेमा मालिनी के गालों जैसा बना दूंगा, लेकिन वे ऐसा नहीं कर पाए। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं, जैसे ओखला और संगम विहार की सड़कें बना दी हैं, वैसे ही कालकाजी में सारी की सारी सड़कें प्रियंका गांधी के गाल जैसी बना दूंगा।
पवन खेड़ा ने इस बयान पर नाराजगी जताते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि यह बदतमीजी सिर्फ इस घटिया आदमी की ही मानसिकता नहीं दिखाती, यह है इसके मालिकों की असलियत। ऊपर से लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्कार आपको भाजपा के इन ओछे नेताओं में दिख जाएंगे। Edited by : Sudhir Sharma 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें