दिल्ली चुनाव : भाजपा ने जारी की पहली लिस्ट, केजरीवाल को चुनौती देंगे प्रवेश वर्मा
Delhi election bjp 1st list on candidates : भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए शनिवार को पार्टी की 29 उम्मीदवारो की पहली सूची जारी कर दी। वरिष्ठ भाजपा नेता प्रवेश वर्मा वर्मा दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चुनौती देंगे। प्रवेश वर्मा दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं।
पार्टी ने मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ रमेश बिधूड़ी को चुनाव मैदान में उतारा है। विजेंद्र गुप्ता रोहिणी से चुनाव लड़ेंगे तो दुष्यंत कुमार गौतम को करोलबाग से टिकट दिया गया है। जंगपुरा सीट पर मनीष सिसोदिया के सामने सरदार तरविंदर सिंह मारवाह चुनाव लड़ेंगे। हाल ही में आप से भाजपा में आए कैलाश गेहलोत को बिजवासन से चुनाव मैदान में उतारा गया है।
मंगोलपुरी से राजकुमार चौहान, पटपड़गंज से रवींद्र सिंह नेगी और शालीमार बाग से रेखा गुप्ता को टिकट दिया गया है। जनकपुरी से आशीष सूद और पटेल नगर से राज कुमार आनंद चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस से पार्टी में आए अरविंदर सिंह लवली को गांधीनगर से टिकट मिला है। वहीं छतरपुर से करतार सिंह तंवर चुनाव मैदान में है।Delhi | BJP releases its first list of the candidates for #DelhiElection2025
— ANI (@ANI) January 4, 2025
Parvesh Verma to contest from New Delhi assembly seat against AAP's Arvind Kejriwal; Dushyant Gautam from Karol Bagh, Manjinder Singh Sirsa from Rajouri Garden, Kailash Gehlot from Bijwasan, Arvinder… pic.twitter.com/jcvaW418U8
भाजपा की पहली लिस्ट में केवल 2 महिलाओं को टिकट दिया गया है। हाल ही में आप और कांग्रेस से आए कई नेताओं को भी भाजपा ने चुनाव मैदान में उतारा है।
edited by : Nrapendra Gupta
edited by : Nrapendra Gupta

