• Webdunia Deals
  1. सामयिक
  2. विचार-मंथन
  3. करंट अफेयर्स
  4. If Third World War happens then which country will be in which group
Written By WD Feature Desk
Last Modified: बुधवार, 21 मई 2025 (17:19 IST)

यदि तीसरा विश्व युद्ध हुआ तो कौन सा देश किस गुट में होगा शामिल?

world war 3
प्रथम विश्व युद्ध के दौरान, अनुमानतः16 मिलियन लोग मारे गए। दूसरे विश्व युद्ध में अनुमानित 70 मिलियन लोग मारे गए थे और अब तीसरे विश्व युद्ध की बात हो रही है। सोवियत संघ और चीन के गठजोड़ को तोड़ने के लिए अमेरिकी सीआईए ने सोवियत संघ को ही तोड़ दिया। सोवियत संघ के विघटन के बाद ज्यादा कुछ नहीं बदला। सोवियत संघ के विघटन के बाद कम्युनिस्ट के नेतृत्व का झंडा चीन के हाथों में आ गया। इसी के साथ ही पहले से कहीं अधिक घातक हथियार और मिसाइलों के साथ ही परमाणु बम का जखीरा है। संभावना जताई जा रही है कि यदि युद्ध हुआ तो आधी मानव जाति नष्ट हो जाएगी।ALSO READ: क्या ग्रह नक्षत्रों के परिवर्तन से हो चुकी है तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत, इस तारीख तक मिट जाएगा पाकिस्तान
 
प्रथम विश्व युद्ध (1914–1918) : 
इस युद्ध में मित्र राष्ट्र और केंद्रीय शक्तियों के रूप में दो मुख्य गुट थे। मित्र राष्ट्रों में मुख्य रूप से फ्रांस, ग्रेट ब्रिटेन, रूस, इटली, जापान, सर्बिया, रोमानिया, मॉन्टेनेग्रो, बेल्जियम, पुर्तगाल, चीन, ब्राजील, ग्रीस, थाईलैंड और बाद में संयुक्त राज्य अमेरिका शामिल हुआ जबकि केंद्रीय शक्तियों में मुख्य रूप से जर्मनी, ऑस्ट्रिया-हंगरी, ओटोमन साम्राज्य और बुल्गारिया शामिल थे। वे देश भी मित्र राष्ट्र के साथ थे जिन पर ग्रेट ब्रिटेन का राज था। बाकी के राष्ट्र तटस्थ थे। युद्ध 11 नवम्बर 1918 को जर्मनी के आत्मसमर्पण के साथ समाप्त हुआ और मित्र राष्ट्र विजयी हुए। ALSO READ: युद्ध या आतंकवाद, सबसे ज्यादा घातक कौन?
 
दूसरा विश्व युद्ध (1939–1945):
द्वितीय विश्व युद्ध में मुख्य रूप से दो गुट शामिल थे: मित्र राष्ट्र (Allied Powers) और धुरी राष्ट्र (Axis Powers)। मित्र राष्ट्र में फ्रांस, ग्रेट ब्रिटेन, संयुक्त राज्य अमेरिका, सोवियत संघ और चीन शामिल थे, जिनके सहयोगी देश कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, भारत (ब्रिटिश साम्राज्य के अंतर्गत), दक्षिण अफ्रीका, पोलैंड, नॉर्वे, नीदरलैंड, ग्रीस, बेल्जियम, चेकोस्लोवाकिया (सरकार निर्वासन में), ब्राजील थे। जबकि धुरी राष्ट्र में जर्मनी, इटली और जापान शामिल थे। जापान ने करीब करीब सभी को धूल चटा दी थी। अमेरिका द्वारा इस युद्ध में जापान पर एटम बम गिराने के साथ ही यह युद्ध समाप्त हो गया।
 
यदि तीसरा विश्व युद्ध हुआ तो:
वैसे लोग यह मानते हैं कि यूक्रेन और रशिया के साथ ही इजरायल और फिलिस्तीन में हमास के बीच युद्ध के साथ ही तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत हो चुकी है क्योंकि इधर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है तो दूसरी ओर चीन एवं वियतनाम में भी तनातनी है। ऐसे में यह परिस्थिति यदि तीसरे युद्ध में परिवर्तित होती है तो कौन किधर रहेगा? इसका अनुमान ही लगाया जा सकता है। इस युद्ध में दो गुट बन सकते हैं। पहला जो अमेरिका के साथ है और दूसरा जो रशिया के साथ है। ALSO READ: भारत-पाक युद्ध हुआ तो इस्लामिक देश किसका साथ देंगे
 
अमेरिका नेतृत्व वाला पश्चिमी गुट: इसमें यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया, जापान, दक्षिण कोरिया, इजरायल, इटली, पोलैंड, फ्रांस, जर्मन, यूक्रेन, कनाडा और अन्य NATO सदस्य देश। इसमें से कनाडा, जर्मन, इटली, सऊदी अरब और फ्रांस की स्थिति स्पष्ट नहीं है। 
 
रूस नेतृत्व वाला गुट: इसमें चीन, उत्तर कोरिया, ईरान, बेलारूस, सीरिया, पाकिस्तान, कजाखस्तान, बांग्लादेश, उज़्बेकिस्तान, फिलिस्तीन, अन्य इस्लामिक मुल्क, ताइवान, वियतनाम शामिल हो सकते हैं। 
 
तटस्थ देश: ब्राज़ील, सऊदी अरब, यूएई, तुर्की, दक्षिण अमेरिकी देश, कुछ अफ्रीकी देश, न्यूजीलैंड और आइसलैंड। भारत संभवतः गुट-निरपेक्ष या यदि पाकिस्तान से युद्ध हुआ तो उसे चीन के खिलाफ भी लड़ना पड़ सकता है।
 
किन मोर्चों पर है युद्ध की संभावना: भारत पाकिस्तान सीमा, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध, चीन और ताइवान के बीच युद्ध, दक्षिण कोरिया और उत्तर कोरिया के बीच, यूरोप और रशिया के बीच युद्ध जिसमें अमेरिका देगा साथ।
ये भी पढ़ें
ऑपरेशन सिंदूर के बाद चीन के हथियारों पर क्यों रही है चर्चा