• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. Rahu transits in Aquarius and Ketu in Leo, 5 major events will happen till 5 December 2026
Written By WD Feature Desk
Last Updated : शनिवार, 17 मई 2025 (15:56 IST)

18 मई को 18 साल बाद राहु का कुंभ और केतु का सिंह में गोचर, 5 दिसंबर 2026 तक होगी 5 बड़ी घटनाएं

Rahu transit in Aquarius 2025
prediction 2025-2026: मंगल और राहु के कारण देश और दुनिया में बड़े युद्ध होते हैं। 18 मई से 7 जून तक मंगल और राहु का षडाष्टक योग रहेगा इसके बाद शनि और मंगल का षडाष्टक योग बनेगा जो 28 जुलाई तक रहेगा। 18 मई को राहु का कुंभ में और केतु का सिंह राशि में गोचर होगा। यह दोनों ग्रह 18 माह यानी 5 दिसंबर 2026 तक इसी राशि में रहेंगे। इस दौरान ये मंगल और शनि से मिलकर देश और दुनिया में तबाही के योग बनाएंगे। इसी बीच अतिचारी गुरु भी परिस्थिति को बिगाड़ने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। राहु ने वर्ष 30 अक्टूबर 2023 में मीन राशि में प्रवेश किया था तभी से देश और दुनिया में युद्ध के हालात बढ़ गए थे। रशिया और यूक्रेन युद्ध के साथ ही हमास और इजराइल का भयानक युद्ध प्रारंभ हुआ था।
 
1. होगा महायुद्ध: कुंभ में राहु के होने और सिंह में केतु जाने से देश दुनिया में राजनीतिक हलचल और तेज हो जाएगी। राहु के कारण एक बार फिर से भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध के हालात पैदा होंगे। बलूचिस्तान एक अलग राष्ट्र बनेगा और पीओके पर भारत का कब्जा होगा। इस दौरान देश और दुनिया में अफरातफरी होगी। लोगों और देशों को समझ में नहीं आएगा कि कौन हमारा दोस्त है और कौन दुश्मन। मायावी ग्रह की माया भ्रम में डालने वाली रहेगी। 18 माह तक राशि कुंभ में रहकर बलवान होकर शनि के कार्य को ही आगे बढ़ाएंगे। दूसरी ओर केतु के कारण देश और दुनिया में हर कार्य में रुकावटें आ सकती हैं। लोगों के बीच वैचारिक मतभेद बढ़ेगा। कुछ देशों में गृहयुद्ध के हालात पैदा होंगे। सीमावर्ती क्षेत्र में सेनाएं आमने सामने होगी। देश और दुनिया में सड़क दुर्घटना की घटनाओं में इजाफा होगा।ALSO READ: बाबा वेंगा की साइलेंट किलर वाली भविष्यवाणी हुई सच! जानिए कैसा रहेगा वर्ष 2025
 
2. आएगा महा भूंकप या फटेगा ज्वालामुखी: ऐसी भी आशंका जताई जा रही है कि एक महा भूकंप आने वाला है। वर्ष 2015 में नेपाल में 7.9 की तीव्रता वाले विनाशकारी भूकंप ने 10,000 से ज्यादा लोगों की जा ले ली थी। इंडोनेशिया के सुमात्रा में 9.1 की तीव्रता से आया था जिसमें 2,27,898 मौतें हई थीं। 1923 को जापान के कांतो में आया, जिसकी तीव्रता 7.9 की थी और इसमें 1,42,800 लोगों की मौत हुई थी। हेती में 2010 में 7.0 के भूकंप में 3,16,000 लोग मारे गए थे।.... बस इसी तरह का भूकंप आने की आशंका है। इसी प्रकार यह भी आशंका जताई जा रही है कि सबसे बड़ा ज्वालामुखी फटने वाला है जिसके चलते आधी धरती कई दिनों के लिए अंधेरे में डूब जाएगी। दुनिया में 20 ज्वालामुखी फट चुके होंगे। हवाई का क्राकातोआ ज्वालामुखी सबसे खतरनाक ज्वालामुखियों में माना जाता है और वर्ष 1883 में इसके फटने से सुनामी आई थी जिसमें 36,000 लोग मारे गए। ईस्वी सन 79 में विसुवियस ज्वालामुखी के फटने से 16,000 लोग मारे गए थे। 1902 में मार्टिनीक में ज्वालामुखी फटने से 30,000 लोग मारे गए थे। एक बार आइसलैंड में ज्वालामुखी के फटने से पूरे यूरोप में राख के बादल छा गए थे और हवाई जहाजों को उड़ने से रोक दिया गया था। जबकि 2010 में इंडोनेशिया के मेरापी ज्वालामुखी के फटने से हजारों लोगों की जानें गई थीं।
 
3. नई महामारी की संभावना: कोरोना वायरस की तरह किसी नई महामारी के आने की संभावना है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि जल्द ही पुरी दुनिया किसी नई महामारी की चपेट में आ सकती है। इसलिए अभी से सावधान रहने की जरूरत है। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। लोगों को अभी से ही अपनी सेहत का ध्यान रखने के लिए इम्यून सिस्टम को मजबूत करना होगा अन्यथा कई लोग आने वाली नई महामारी की चपेट में आ सकते हैं। ALSO READ: भविष्य मालिका की भविष्यवाणी होगी सच, पाकिस्तान के होंगे 4 टुकड़े?
 
4. टेक्नोलॉजी का होगा विकास: एआई टेक्नोलॉजी का तेजी से विकास होगा। AI टेक्नोलॉजी इतनी विकसित हो जाएगी जिसकी कभी किसी ने कल्पना नहीं की होगी। टेक्नोलॉजी इतनी विकसित हो जाएगी जिसकी कभी किसी ने कल्पना नहीं की होगी। लोग अंतरिक्ष में जाने की योजना बनाएंगे। ऐसी भी आशंका जताई जा रही है कि राहु के गोचर के चलते भविष्य में इंटरनेट कुछ माह के लिए बंद हो जाएगा।
 
5. भारत की बढ़ेगी ताकत: भारत में कुछ ऐसी खोज होने वाली है जो मनुष्य जीवन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जाएगी। कहते हैं कि मनुष्य भविष्य में घटित होने वाली चीजों को पहले ही जान लेगा। भारत में रहस्यमयी लोगों का आगमन होने वाला है। भविष्यवाणी के दावे के अनुसार हिमालय में तपस्या कर रहे ऐसे संतों का आगमन होने वाला है जो चमत्कारिक और रहस्यमयी हैं और जो हजारों वर्षों से जीवित हैं। 2026 में भारत अं‍तरिक्ष में भी अपनी एक विशेष सत्ता कायम करने वाला है। भारत की नभ, जल और थल में शक्ति बढ़ती जाएगी और भारत करेगा दुनिया पर राज। ALSO READ: क्या सच में ओडिशा का जगन्नाथ मंदिर जलमग्न हो जाएगा, क्या कहती है भविष्यवाणी