1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. नवरात्रि
  4. When are the Ashtami and Navami of Chaitra Navratri 2026

चैत्र नवरात्रि 2026 की अष्टमी और नवमी कब है: chaitra navratri ashtami and navami date

Ma durga chaitra navratri ashtami and navami date
19 मार्च से नवरात्रि प्रारंभ हुई थी। इस बार सभी तिथियों का दिन में संयोग रहा है। 19 मार्च को अमावस्या के दिन ही प्रतिपदा तिथि की प्रारंभ हो गई थी। इसलिए चैत्र नवरात्रि 2026 में तिथियों के समय को लेकर थोड़ा विशेष संयोग बना रहा है। उदय तिथि (जिस समय सूर्योदय होता है उस समय जो तिथि रहती है उस दिन वही तिथि मान्य है) के आधार पर अष्टमी और नवमी की तिथियां इस प्रकार हैं।

तिथियों का समय (Tithi Timings)

अष्टमी तिथि प्रारंभ: 25 मार्च, दोपहर 1:50 बजे से।
अष्टमी तिथि समाप्त: 26 मार्च, सुबह 11:48 बजे तक।
उदयातिथि: चूंकि 26 मार्च को सूर्योदय के समय अष्टमी है इसलिए 26 मार्च को ही अष्टमी रहेगी।
 
नवमी तिथि प्रारंभ: 26 मार्च, सुबह 11:48 बजे से।
नवमी तिथि समाप्त:  27 मार्च, सुबह 10:08 बजे तक।
उदयातिथि: चूंकि 26 मार्च को सूर्योदय के समय अष्टमी है इसलिए 26 मार्च को ही अष्टमी रहेगी।
 

उपरोक्त मान के अनुसार चैत्र नवरात्रि 2026 की अष्टमी और नवमी की दिनांक:

महाअष्टमी (Durga Ashtami): 26 मार्च 2026, गुरुवार को दुर्गा अष्टमी रहेगी।
महानवमी (Ram Navami): 27 मार्च 2026, शुक्रवार को दुर्गा नवमी रहेगी।
 

पूजन और कन्या पूजन मुहूर्त

अष्टमी कन्या पूजन (26 मार्च): चूंकि 26 मार्च को सूर्योदय के समय अष्टमी तिथि है, इसलिए महाअष्टमी इसी दिन मनाई जाएगी। कन्या पूजन के लिए सुबह 6:18 से 7:50 तक का समय अत्यंत शुभ है। आपको सुबह 11:48 से पहले पूजन कर लेना चाहिए।
 
नवमी (26 व 27 मार्च): नवमी तिथि 26 मार्च की सुबह 11:48 से ही लग जाएगी, इसलिए कई लोग रामनवमी का पूजन 26 मार्च को दोपहर में करेंगे। हालांकि, उदया तिथि मानने वाले लोग 27 मार्च को नवरात्रि की दुर्गा नवमी का व्रत और पूजन करेंगे।
 
व्रत पारण: जो लोग पूरे नौ दिन का व्रत रखते हैं, वे 27 मार्च को सुबह 10:08 के बाद व्रत खोल (पारण कर) सकते हैं।
 
विशेष नोट: 26 मार्च को एक दुर्लभ संयोग बन रहा है जिसमें सुबह अष्टमी और दोपहर में नवमी का प्रभाव रहेगा। आप अपनी पारिवारिक परंपरा या स्थानीय पुरोहित के परामर्श के अनुसार कन्या पूजन का दिन चुन सकते हैं।
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें