सम्बंधित जानकारी
- निवेशकों की निरंतर बिकवाली से सेंसेक्स 425 अंक टूटकर 51,070.68 पर, निफ्टी भी 15,234 पर
- निवेशकों को बड़ा झटका, शेयर बाजार में 9.75 लाख करोड़ डूबे
- दुनिया जिस भरोसेमंद साथी को तलाश रही, उस पर खरा उतरने का सामर्थ्य भारत के पास : मोदी
- BSE: शेयर बाजारों में लगातार 6ठे दिन रही गिरावट, सेंसेक्स भी 137 अंक टूटा
- शेयर बाजार में निवेशकों को फटका, 4 दिन में 13.32 लाख करोड़ का नुकसान
Cryptocurrency ने निवेशकों को किया कंगाल, Bitcoin 20000 डॉलर से नीचे लुढ़का
लंदन। क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) में बिकवाली बढ़ने के साथ ही बिटकॉइन (Bitcoin) की कीमत 2020 के अंत के बाद पहली बार शनिवार को 20,000 डॉलर से नीचे आ गई।
कॉइनडेस्क के अनुसार बिटकॉइन, जो सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी है, वह 9 प्रतिशत टूटकर 19,000 डॉलर से कम हो गया। पिछली बार बिटकॉइन नवंबर 2020 में इस स्तर पर था।
इसके बाद बिटकॉइन 69,000 डॉलर के उच्चतम स्तर तक पहुंचा। इस स्तर पर पहुंचने के बाद से बिटकॉइन 70% से अधिक मूल्य खो चुका है। एक अन्य क्रिप्टोकरेंसी इथेरियम भी हाल के हफ्तों में तेजी से गिरी है। इसमें शनिवार को भी गिरावट जारी रही।
दुनिया भर में केंद्रीय बैंक तेज मुद्रास्फीति से निपटने के लिए ब्याज दरें बढ़ा रहे हैं, जिसके चलते निवेशक जोखिम वाली संपत्तियां को बेच रहे हैं।
