1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. UK economy down by 20.4 percent

Lockdown की वजह से अप्रैल में ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था में 20.4 प्रतिशत की गिरावट

Lockdown
लंदन। ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था में अप्रैल में 20.4 प्रतिशत की जबर्दस्त गिरावट आई। कोरोना वायरस की वजह से देश में लागू लॉकडाउन का यह पहला महीना था। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने शुक्रवार को इस महामारी से अर्थव्यवस्था के सभी क्षेत्र विशेषरूप से पब, शिक्षा, स्वास्थ्य और वाहन बुरी तरह प्रभावित हुए। इस दौरान कारों की बिक्री में जोरदार गिरावट आई।
ब्रिटेन की सांख्यिकी विभाग के उपराष्ट्रीय सांख्यिकीविद जोनाथन एथाउ ने कहा कि अप्रैल की गिरावट देश में सबसे बड़ी रही है। यह कोविड-19 से पहले आई गिरावट से 10 गुना बड़ी है। इससे पहले मार्च में ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था में 5.8 प्रतिशत की गिरावट आई थी।
 
ब्रिटेन में 23 मार्च से लॉकडाउन लागू है। अब अंकुशों में कुछ ढील दी जा रही है। सोमवार से गैर-आवश्यक वस्तुओं की दुकानें मसलन डिपार्टमेंटल स्टोर और इलेक्ट्रॉनिक की खुदरा दुकानें खुलने जा रही हैं। (भाषा)
अगला लेख
ESI अस्पताल की कोरोना लैब का 70 फीसदी स्टाफ संक्रमित, लैब बंद