1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Dera chief Gurmeet Ram Rahim tests positive for Covid-19

राम रहीम कोरोना पॉजिटिव, मेदांता में चल रहा है इलाज

Gurmeet Ram Rahim
गुरुग्राम। सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह कोरोनावायरस संक्रमण की चपेट में आ गया है। फिलहाल मेदांता के कोरोना वार्ड में रखा गया है। दोपहर में सुनारिया जेल से उसे गुरुग्राम के मेदांता लाया गया था। गुरमीत राम रहीम सुनारिया जेल में सजा काट रहा है।

मीडिया खबरों के मुताबिक तीन दिन पहले राम रहीम को तबीयत बिगड़ने पर पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया था। राम रहीम को पेट मे दर्द की शिकायत के बाद पीजीआई में भर्ती करवाया गया था।

इससे पहले 12 मई को भी ब्लड प्रेशर की समस्या के कारण राम रहीम को पीजीआई लाया गया था। दुष्कर्म के मामले में उसे 20 साल के कारावास की सजा सुनाई गई है। राम रहीम ने अपनी बीमार मां नसीब कौर से मिलने के लिए 21 दिन की पैरोल मांगी थी। अपनी 2 महिला शिष्यों से दुष्कर्म के मामले में राम रहीम को सजा सुनाई गई है।