सम्बंधित जानकारी
- बंगाली किताब में छपी Sushant Singh Rajput की तस्वीर, साथ में नजर आईं Ankita Lokhande
- Aamir Khan की Lagaan इस हॉलीवुड निर्देशक की है पसंदीदा फिल्म
- Salman Khan की फिल्म Radhe के सुपरहिट टाइटल ट्रैक का मेकिंग वीडियो आया सामने
- OTT प्लेटफॉर्म: इस वीकेंड पर New Shows और Movies से करें मनोरंजन
- Sanaya Irani की जगह 'Khatron Ke Khiladi 11' में नजर आएंगी Shweta Tiwari
कोरोना की चपेट में आए Sasural Simar Ka 2 एक्टर Rajev Paul, बोले- जिससे डरते थे वही बात हो गई
देश में कोरोनावायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। इस महामारी की चपेट में कई सेलेब्स भी आ रहे हैं। अब ससुराल सिमर का 2 में गिरिरा ओसवाल की भूमिका निभाने वाले एक्टर राजीव पॉल का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। वह हाल ही में आगरा से मुंबई पहुंचे थे।
राजीव पॉल ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि वह अपने प्रशंसकों को अपने स्वास्थ्य के प्रति अपडेट देते रहेंगे।
राजीव पॉल ने अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'राह में उनसे मुलाकात हो गई, जिससे डरते थे वही बात हो गई। मैं एक पॉजिटिव इंसान हूं और मेरा टेस्ट भी पॉजिटिव आया है। मैं एकदम फिट और फाइन हूं। इस समय होम क्वारंटाइन हूं लेकिन जल्द ही एक्टिंग में वापस आऊंगा।'
राजीव पॉल ने कुछ दिनों पहले आगरा से मुंबई की यात्रा की थी और इसी बीच वो वायरस के संपर्क भी आए थे। वापस आने के बाद उन्हें 4 मई को बुखार आया था और उन्होंने तुरंत डॉक्टर से सलाह ली।
उन्होंने कोरोना महामारी के चपेट में आने से पहले कुछ एपिसोड की शूटिंग कर ली थी। उन्होंने लिखा, मैं अपने साथ खड़ा हूं। डरने की बात नहीं है। मैं आइसोलेशन में हूं। मेरा मनोरंजन चलता रहेगा।
राजीव पॉल शो में गीतांजलि के छोटे बेटे की भूमिका निभाते हैं। वहीं वह विवान और रेयांश के पिता की भूमिका भी निभाते है। उन्होंने कई शो में अहम भूमिका निभाई है। राजीव पॉल बिग बॉस में भी नजर आए थे।
