बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. CoronaVirus Live Updates : 26 march
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 26 मार्च 2021 (21:57 IST)

CoronaVirus Live Updates : महाराष्ट्र में 36000 से ज्यादा नए मामले, अब तक 26 लाख 37 हजार 735

CoronaVirus Live Updates : महाराष्ट्र में 36000 से ज्यादा नए मामले, अब तक 26 लाख 37 हजार 735 - CoronaVirus Live Updates : 26 march
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है। महाराष्ट्र का हाल बेहाल है। यहां गुरुवार को 1 दिन में करीब 36,000 मामले दर्ज किए गए। कोविड-19 से जुड़ी हर जानकारी...


09:57 PM, 26th Mar
-स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अब तक 5.69 करोड़ लोगों को टीका लगाए गए। शुक्रवार को शाम 7 बजे तक 14.53 लाख लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी गई। 
-पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र के पुणे में 7 हजार 90 नए मामले सामने आए, जबकि 37 लोगों की मौत हो गई। पुणे में अब तक 4 लाख 99 हजार 784 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 9 हजार 701 लोगों की मौत हो चुकी है। 

09:49 PM, 26th Mar
-स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक महाराष्ट्र में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 36 हजार 902 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 26 लाख 37 हजार 735 हुई। 112 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 53 हजार 907 तक पहुंच गई है।

07:21 PM, 26th Mar

-पिछले 24 घंटे में नागपुर में कोरोनावायरस संक्रमण 4 हजार 95 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 35 लोगों की मौत हो चुकी है। सिविल सर्जन द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक 1943 लोग संक्रमण से रिकवर हो चुके हैं। नागपुर में 2 लाख 11 हजार 162 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 1 लाख 69 हजार 407 लोग ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में एक्टिव केसों की संख्या 36 हजार 936 है, जबकि अब तक 4 हजार 819 लोगों की मौत हो चुकी है।

07:21 PM, 26th Mar
-कर्नाटक में शुक्रवार को 2566 कोरोना के मामले सामने आए हैं, जबकि 1207 लोग विभिन्न अस्पतालों से उपचार के बाद डिस्चार्ज हो चुके हैं। 19 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हुई है। राज्य में अब तक 9 लाख 81 हजार 44 लोग कोरोना संक्रमण का शिकार हो चुके हैं, जबकि 12 हजार 484 लोगों की मौत हो चुकी है। 
 
-दक्षिण के ही एक अन्य राज्य तमिलनाडु में 1971 संक्रमण के मामले सामने आए हैं और 9 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब तक 8 लाख 75 हजार 190 लोग अब तक संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 12 हजार 650 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 8 लाख 51 हजार 222 लोग रिकवर हो चुके हैं। 

03:16 PM, 26th Mar
-महाराष्ट्र के नागपुर शहर में कोविड-19 के मामले बढ़ने के बीच नगर निकाय ने शुक्रवार को एक अधिसूचना जारी करते हुए सार्वजनिक और निजी स्थानों पर होली का जश्न मनाने तथा शब-ए-बारात जुलूस निकालने पर पाबंदी लगा दी।
-राज्य सरकार ने नागपुर में पहले ही 31 मार्च तक सख्त पाबंदियां लगाई हुई है।
-नागपुर नगर निगम के एक आदेश के अनुसार 28 और 29 मार्च को त्योहारों के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर पांच से अधिक लोगों को इकट्ठा होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
 

03:16 PM, 26th Mar
-उत्तराखंड के ऋषिकेश में उस समय हड़कंप मच गया जब टाटा ग्रुप के 5 सितारा होटल ताज में 26 कर्मचारी कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए।

10:06 AM, 26th Mar
-बिहार में राजद समेत अन्य विपक्षी दल समर्थित किसानों का भारत बंद आज शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुआ।
-राजधानी पटना में बंद के आह्वान को देखते हुए सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम।
-राजधानी पटना में सुबह के समय अन्य दिनों की तरह ही यातायात सुचारू रूप से चल रहा है। सड़क किनारे रोज की तरह ही दुकानें सजी हुई है। नगर बस की सेवा भी आम दिनों की तरह ही चल रही है। अभी तक कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

10:00 AM, 26th Mar
-महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 3,318 नए मामले, 7 और लोगों की मौत
-जिले में अब तक 2,70,830 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और मरीजों के ठीक होने की दर 90.47 प्रतिशत है। 22,091 एक्टिव मरीज।

09:43 AM, 26th Mar
-भारत में एक दिन में कोविड-19 के 59,118 नए मामले सामने आए, देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,18,46,652 हो गए
-257 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,60,949 हो गई, 4,21,066 एक्टिव मरीज, 1,12,64,637 लोग संक्रमण मुक्त... 
 
-5,55,04,440 लोगों को लगा कोरोना का टीका

08:29 AM, 26th Mar
-पंजाब में कोविड-19 के मामलों में हाल ही में हुई वृद्धि के मद्देनजर संग्रहालय 10 अप्रैल तक बंद रहेंगे।
-पंजाब सरकार के निर्देशानुसार श्री आनंदपुर साहिब में स्थित विरासत-ए-खालसा भी तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है। यहां आम लोगों के प्रवेश पर सख्त पाबंदी रहेगी।

08:26 AM, 26th Mar
-ब्राजील में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) के रिकॉर्ड एक लाख से ज्यादा नए मामले।
-इस महामारी से अब तक 1,23,20,169 लोग प्रभावित हो चुके हैं, जबकि 3, 03,462 लोगों ने जान गंवाई है।
-मेक्सिको में कोरोना वायरस (कोविड-19) से 24 घंटों के दौरान 584 लोगों की मृत्यु होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 2,00,211 हो गई है।

08:26 AM, 26th Mar
-ब्राजील में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) के रिकॉर्ड एक लाख से ज्यादा नए मामले।
-इस महामारी से अब तक 1,23,20,169 लोग प्रभावित हो चुके हैं, जबकि 3, 03,462 लोगों ने जान गंवाई है।
-मेक्सिको में कोरोना वायरस (कोविड-19) से 24 घंटों के दौरान 584 लोगों की मृत्यु होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 2,00,211 हो गई है।
ये भी पढ़ें
प्रधानमंत्री मोदी की बढ़ती दाढ़ी का अर्थव्यवस्था से क्या संबंध है, जानिए क्या कहा ममता बनर्जी ने...