सम्बंधित जानकारी
- क्वारंटाइन खत्म करने के साथ ही DC के अक्षर पटेल ने शुरू की कॉमेडी (वीडियो)
- 54 फीसदी भारतीय छात्र ऑनलाइन सीखने के लिए सहज हैं: सर्वे
- Corona Vaccine : 1 मई से देश में सबसे बड़ा वैक्सीनेशन अभियान, जानिए 18 प्लस लोग कैसे करा सकते हैं अपना रजिस्ट्रेशन
- कोरोना काल में पश्चिम रेलवे का बड़ा फैसला, 8 ट्रेनें निरस्त, 4 को किया शार्ट टर्मिनेट
- Corona India Update: दिल्ली व 9 राज्यों से संक्रमण के 75 प्रतिशत मामले, सर्वाधिक महाराष्ट्र में
Coronavirus | कोरोनावायरस से संक्रमित व्यक्ति ने 5वीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी की
नोएडा। नोएडा के सेक्टर 27 स्थित एक अस्पताल में भर्ती कोविड-19 से संक्रमित एक मरीज ने 5वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक मुनीष चौहान ने बताया कि सेक्टर 27 स्थित एक अस्पताल में सुनील जैन नामक व्यक्ति कोरोनावायरस से संक्रमित होने के बाद उपचार के लिए भर्ती था।
चौहान ने गुरुवार रात 10 बजे के करीब अस्पताल की 5वीं मंजिल से छलांग लगा दी। मौके पर ही सुनील की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों ने इस बाबत पुलिस से कोई शिकायत नहीं की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (भाषा)
