सम्बंधित जानकारी
- Corona virus : महाराष्ट्र में सेवाकर्मियों के लिए एहतियाती दिशा निर्देश जारी
- संक्रमण से लड़ने के लिए प्रतिरोधक क्षमता बढ़ा सकते हैं सीमैप के हर्बल उत्पाद
- ग्राउंड रिपोर्ट : कानपुर में कहीं पसरा सन्नाटा तो कहीं सड़कों पर घूम रहे लोग...
- Mann Ki Baat में मोदी बोले- दुनिया के राष्ट्राध्यक्ष कहते हैं थैंक्यू इंडिया, जानिए 10 खास बातें
- भारत में कोविड-19 से 824 लोगों की मौत, 26,496 संक्रमित
हेमा मालिनी की लोगों से अपील, लॉकडाउन संबंधी नियमों का सख्ती से पालन करें
मथुरा। मथुरा की लोकसभा सांसद हेमा मालिनी ने एक वीडियो संदेश जारी कर लोगों से अपील की कि अगर वे चाहते हैं कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाया गया लॉकडाउन जल्द ही खत्म हो तो इससे संबंधित नियमों का सख्ती से पालन करें।
इसके साथ ही उन्होंने कोरोना योद्धाओं (चिकित्सकों, नर्सों, स्वास्थ्यकर्मियों, पुलिसकर्मियों, सफाईकर्मियों और मीडियाकर्मियों) पर हुए हिंसक हमलों की निंदा करते हुए उनके साथ हरसंभव सहयोग करने की अपील भी की।
रविवार को टि्वटर पर जारी किए नए वीडियो संदेश में सांसद ने कहा, ‘कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। देखने में आ रहा है कि कुछ लोग लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे हैं। यदि हम चाहते हैं कि यह लॉकडाउन जल्दी समाप्त हो तो हमें लॉकडाउन के नियमों को सख्ती से पालन करना होगा।‘
— Hema Malini (@dreamgirlhema) April 26, 2020
उन्होंने कहा कि अगर हम चाहते हैं कि सरकार को लॉकडाउन के तीसरे चरण की घोषणा न करनी पड़े तो सामाजिक दूरी हर कीमत पर बनाए रखनी होगी। उन्होंने ब्रजवासियों से कहा, ‘हमें जो छोटी-सी छूट मिली है वह खत्म न हो इसके लिए मास्क, रुमाल, गमछा या दुपट्टे का प्रयोग करें। कोई भी लापरवाही की तो वह आप और आपके परिवार पर भारी पड़ेगी।‘
हेमा मालिनी ने कहा, ‘मैं चाहती हूं और पूरा देश भी यह चाहता है कि लॉकडाउन जल्दी खत्म हो तो इसके लिए आप घर पर ही रहिए, सुरक्षित रहिए।‘ (भाषा)
