सम्बंधित जानकारी
- भारत के 5 राज्यों में कोरोनावायरस के 62.47 फीसदी Active Cases
- UP सरकार ने Unlock-4 के लिए जारी की गाइडलाइंस, मिली ये छूटें
- देश की पहली महिला कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. पद्मावती का 103 साल की उम्र में COVID-19 से निधन
- Covid-19 : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन का बड़ा बयान, दिवाली तक नियंत्रण में आ जाएगी Corona महामारी
- Bihar Coronavirus Update : बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,35,013
भारत ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध 30 सितंबर तक बढ़ाया
नई दिल्ली। कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के मद्देनजर भारत सरकार ने अंतरराष्ट्रीय कमर्शियल उड़ानों को 30 सितंबर तक निलंबित रखने का फैसला किया है।
विमानन विभाग के प्रबंधक निदेशक द्वारा 31 अगस्त को जारी पत्र में कहा है कि कोविड-19 के मद्देनजर भारत से व दूसरों देशों को जाने वाली उड़ानें 30 सितंबर तक निलंबित रहेंगी।
पत्र में इस बात का भी उल्लेख किया गया है कि कुछ चुनिंदा मार्गों पर उड़ानों की अनुमति दी जा सकती है। उल्लेखनीय है कि भारत में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 36 लाख के पार हो चुकी है।
