सम्बंधित जानकारी
- कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर जल्द जनगणना की संभावना नहीं
- उत्तर प्रदेश में तेजी से बढ़ने लगे कोरोना मामले, 3 दिन में 2 गुना हुई मरीजों की संख्या
- मध्य प्रदेश में Corona के 221 नए मामले, 8 लाख के करीब पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा
- Corona स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी में Omicron के इलाज का खर्च भी शामिल होगा : IRDA
- केंद्र ने दी अवर सचिव स्तर से नीचे के 50 फीसदी कर्मियों को 'घर से काम' की अनुमति
बड़ी खबर, दिल्ली के सीएम केजरीवाल कोरोना संक्रमित, सोमवार को देहरादून में की थी सभा
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। सोमवार को उन्होंने देहरादून में चुनावी सभा को संबोधित किया था।
केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, हल्के लक्षण है। मैंने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है। पिछले कुछ दिनों में जो भी लोग मेरे संपर्क में आए हैं खुद को आइसोलेट कर लें और कोरोना टेस्ट भी करवाएं।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 4 हजार 99 नए मामले सामने आए, जो कि रविवार के मुकाबले 28 फीसदी अधिक है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के एक मरीज की मौत हो गई, जबकि संक्रमण दर बढ़कर 6.46 फीसदी रही।I have tested positive for Covid. Mild symptoms. Have isolated myself at home. Those who came in touch wid me in last few days, kindly isolate urself and get urself tested
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 4, 2022
