सम्बंधित जानकारी
- क्या वाकई कोरोना से जुड़े पोस्ट शेयर करने पर हो सकती है सजा...जानिए सच...
- कोरोना वायरस को लेकर राम गोपाल वर्मा ने किया मजाक, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल
- कोरोना वायरस : मदद के लिए आगे आईं कंगना रनौट, मां ने भी दी एक महीने की पेंशन दान
- Corona का भारतीय बैंकों पर बुरा असर, मूडीज ने गिराई रैंकिंग
- श्रीरामनवमी 2020: महामारी पर विजय पाने के लिए करें श्रीराम स्तुति
covid 19 : वडोदरा में 52 वर्षीय मरीज की मौत, मरने वालों की संख्या 7 हुई
अहमदाबाद। गुजरात के वडोदरा जिले में कोरोना वायरस के 52 वर्षीय मरीज की गुरुवार तड़के मौत हो गई। प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) जयंती रवि ने गांधीनगर में पत्रकारों को बताया कि श्रीलंका से लौटने के बाद इस व्यक्ति को 19 मार्च को वडोदरा के एसएसजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और यह कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था।
उन्होंने बताया कि इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 से मरने वाले लोगों की संख्या 7 हो गई है। अभी तक राज्य में इस संक्रामक रोग के 87 मामले सामने आए हैं। राज्य में पिछले 12 घंटों में कोई नया मामला सामने नहीं आया।
