1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. 4 people tested positive for Corona virus in Jabalpur Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश में कोरोना की दस्तक, जबलपुर में विदेश से लौटे 4 लोग संक्रमित

Corona positive
जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में 2 महिलाओं सहित 4 लोगों के कोरोना वायरस (Corona Virus) से संक्रमित होने पुष्टि हुई है। इनमें से एक ही परिवार के 3 लोग दुबई से और एक व्यक्ति जर्मनी, फ्रांस और स्विट्जरलैंड की यात्रा कर दिल्‍ली होते हुए जबलपुर शहर आया है।

'वेबदुनिया' से बातचीत में स्वास्थ्य विभाग के नोडल ऑफिसर डॉक्टर आरके पहारिया ने बताया कि जो 4 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, उनमें से 3 एक ही परिवार के सदस्य हैं, जो हाल में ही दुबई से भारत लौटे थे। वहीं एक अन्य शख्स, जो पॉजिटिव पाया गया है, वह जर्मनी, फ्रांस और स्विट्जरलैंड की यात्रा करके दिल्ली से होते हुए जबलपुर पहुंचा था।

डॉक्टर पहारिया ने बताया कि अब इन चारों पॉजिटिव लोगों के बारे में पता लगाया जा रहा है कि यह लोग कहां-कहां गए और किन लोगों से मिले, उसके बाद स्वास्थ्य विभाग के प्रोटोकॉल के अनुसार कार्यवाही की जाएगी।

वहीं जिन इलाकों में यह पॉजिटिव केस सामने आए हैं प्रशासन उनको सैनिटाइज करने की योजना भी बना रहा है। चारों मरीजों को विक्टोरिया अस्पताल से मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया और बाद में नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के पृथक वार्ड में स्थानांतरित किया गया है।

जिला कलेक्टर भरत यादव ने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित लोग 2 दिन पहले ही विदेश से वापस आए हैं। यादव ने बताया कि प्रशासन ने उनकी विदेश यात्रा की जानकारी हासिल होने के बाद उनकी जांच के लिए नमूने लिए थे। जांच रिपोर्ट शुक्रवार शाम को पॉजिटिव मिली।
 
कलेक्टर यादव के अनुसार इन लोगों के नमूनों की जांच जबलपुर के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च इन ट्राइबल हेल्थ में की गई जो कि मध्यप्रदेश में एम्स भोपाल के बाद कोरोना वायरस की जांच के लिए दूसरा अधिकृत केन्द्र है।
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें
अगला लेख
Corona Live Updates : भारत में कोरोना के मामले बढ़कर 248 हुए, दिल्ली में 3 दिन बाजार बंद रहेंगे