सम्बंधित जानकारी
- क्या एयरपोर्ट से भाग निकली थीं कोरोना वायरस से ग्रस्त कनिका कपूर?
- कनिका को कोरोना, बॉलीवुड हुआ चिंतित, कहा गेट वेल सून
- Coronavirus: पति निक के साथ घर में कैद हैं प्रियंका चोपड़ा, बोलीं- हमारा जीवन पूरी तरह से उलट गया
- कोरोना वायरस की चपेट में आने के बाद क्या लिखा कनिका कपूर ने?
- 400 या 40, कितने लोगों से मिली थीं कनिका कपूर? कई लोग आ सकते हैं चपेट में
क्या कोरोना की वजह से भारत में होगा दो महीने का लॉकडाउन...जानिए सच...
सोशल मीडिया में एक ऑडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दो शख्स बात करते सुनाई दे रहे हैं। उनमें से एक शख्स का दावा है कि देश में दो महीने के लिए कंप्लीट लॉकलाउन होने वाला है। उसने दावा किया है कि कोरोना वायरस के कारण भारत हाई रिस्क पर है, इसलिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भारत में 15 जून तक लॉकडाउन की सिफारिश की है।
आपको बता दें कि वायरल ऑडियो क्लिप फर्जी है। भारत सरकार के अधीन प्रेस इनफॉर्मेशन ब्यूरो ने इस ऑडियो क्लिप को लेकर जानकारी देते हुए साफ किया कि यह पूरी तरह फर्जी है और ये शरारती तत्वों का काम है। साथ ही लोगों से आग्रह किया कि वे इस ऑडियो क्लिप को फॉरवर्ड न करें।
An audio clip of a #FAKE phone conversation between two individuals discussing "complete lockdown" of the country is being shared widely on #WhatsApp
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) March 20, 2020
The audio clip is FAKE and work of miscreants. Please do not forward it. #IndiaFightsCorona #CoronavirusPandemic pic.twitter.com/Kjbfp1rPpl
वेबदुनिया की पड़ताल में पाया गया है कि वायरल ऑडियो क्लिप फर्जी है, जिसमें भारत में दो महीने के लिए लॉकडाउन होने का दावा किया जा रहा है।
