1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Coronavirus Outbreak: Singer Kanika Kapoor tests positive for Covid-19

400 या 40, कितने लोगों से मिली थीं कनिका कपूर? कई लोग आ सकते हैं चपेट में

kanika kapoor
बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर करोना वायरस की चपेट में आ गईं। यह खबर मिलते ही बॉलीवुड में हलचल मच गई, लेकिन सबसे ज्यादा वे लोग तनाव में आ गए जो पिछले दिनों कनिका के संपर्क में रहे। 
 
कनिका के बारे में कहा जा रहा है कि वे 9 मार्च को लंदन से मुंबई और मुंबई से लखनऊ पहुंची। इस दौरान वे एक होटल में भी रूकी। दो से तीन पार्टियां भी अटैंड की।
 
इन पार्टियों में कई बड़े अफसर और राजनेता शामिल थे। कनिका के पिता का कहना है क‍ि कनिका तीन सौ से चार व्यक्तियों के संपर्क में आईं। कहा जा रहा है कि पार्टी में वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत राजे भी शामिल थे। उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। 
 
दूसरी ओर ये भी खबरें आ रही हैं कि वुसंधरा राजे ने भी खुद को आइसोलेट कर लिया है। कनिका गैलेंट अपार्टमेंट में रहती हैं और इस अपार्टमेंट के लोग भी डरे हुए हैं और घर छोड़ कर जा रहे हैं। 
 
दूसरी ओर कनिका का कहना है कि वे 20 से 30 लोगों से मिली हैं। ये भी खबर है कि लखनऊ एअरपोर्ट पर कनिका चकमा देकर घर पहुंच गईं। उन्होंने जांच नहीं करवाई। 
 
बहरहाल कनिका के कारण अब कई लोग डरे हुए हैं। कनिका के परिवार को क्वारंटाइन में रखा गया है। कनिका ने बेबी डॉल, जुगनी, चिट्टियां कलाइयां और देसी लुक जैसे हिट गाने गाए हैं। 
अगला लेख
पीएम मोदी के जनता कर्फ्यू को मिला बॉलीवुड का समर्थन