सम्बंधित जानकारी
- Bihar Coronavirus Update : 3906 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, संक्रमितों का आंकड़ा 95 हजार के करीब
- Uttar Pradesh Coronavirus Update : 4603 नए मामले, करीब 50 हजार एक्टिव केस, मौत का आंकड़ा पहुंचा 2280
- सिंगापुर ने शुरू किया COVID-19 वैक्सीन का मानवीय परीक्षण
- Indore : वॉल्व वाला मास्क पहना तो भरना होगा 100 रुपए का जुर्माना
- कोरोनावायरस Live Updates : कोरोना से ठीक हुए सिद्धारमैया, बेटे को भी मिली अस्पताल से छुट्टी
Rajasthan Coronavirus Update : रिकॉर्ड 1264 नए मामले, 11 लोगों की कोरोनावायरस ने ली जान
जयपुर। राजस्थान में कोरोनावायरस संक्रमण से गुरुवार को 11 और लोगों की मौत हुईं जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 833 हो गई है। इसके साथ ही रिकॉर्ड 1264 नए मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 57414 हो गई जिनमें से 14762 रोगी उपचाराधीन हैं।
एक अधिकारी ने बताया कि गुरुवार रात साढ़े आठ बजे तक बीते 24 घंटे में राज्य में 11 और संक्रमितों को मौत हुई जिनमें भरतपुर, जयपुर में तीन-तीन, गंगानगर, उदयपुर में दो-दो, बीकानेर में एक और संक्रमित की मौत हुई है। केवल जयपुर में कोरोनावायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 223 हो गई है।
बीते 24 घंटे में सामने आए नए मामलों में कोटा में 200, जयपुर में 157, जोधपुर में 133, सीकर में 91, अजमेर में 80, बीकानेर में 78, अलवर में 73, भीलवाड़ा में 59, उदयपुर में 53, भरतपुर में 50, चित्तौड़गढ़ में 40, पाली में 34, बाड़मेर में 32, गंगानगर में 25, झालावाड़ में 23, हनुमानगढ़, करौली में 21-21, राजसमंद में 20, धौलपुर में 19, जालौर में 14, चूरू में 12, बांरा में 9, नागौर में 8, दौसा में 7, प्रतापगढ़ में 4, सवाईमाधोपुर में एक नया मामला आया है। राज्यभर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है। (भाषा)
