सम्बंधित जानकारी
- दिल्ली में कोरोना के रिकॉर्ड 5739 नए मामले, लगातार दूसरे दिन 5 हजार से अधिक नए मरीज
- महाराष्ट्र सरकार ने 30 नवंबर तक बढ़ाया कोरोना लॉकडाउन, जानिए गाइडलाइन
- Covid-19 और Lockdown के कारण बीते 9 माह में 49 फीसदी घटी सोने की मांग
- दुनिया में ‘लॉकडाउन की आहट’, क्या कोरोना रिटर्न्स से भारत लौटेगा लॉकडाउन की तरफ?
- संक्रमणमुक्त मरीजों में बनी एंटीबॉडी मजबूत, 5 माह तक रहता है रक्षा कवच
इंदौर में Corona कंट्रोल में, 108 नए पॉजिटिव मरीज मिले और 2 लोगों की मौत
इंदौर। इंदौर (Indore news) में कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण जिस तेजी के साथ बढ़ा था, उतनी ही तेजी के साथ वह कंट्रोल में भी आता जा रहा है। गुरुवार को केवल 108 ही नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 33953 हो गई है। पिछले तीन दिनों से कोई नई मौत नहीं हुई थी लेकिन गुरुवार को 2 मरीजों की जान जाने के बाद कुल मृतक संख्या 681 हो गई।
उक्त जानकारी देर रात जारी मेडिकल बुलेटिन में दी गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर प्रवीण जड़िया के अनुसार शहर में 4637 कोरोना टेस्ट की जांच रिपोर्ट मिल चुकी है, जिसमें 44517 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि 108 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब इंदौर में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 33 हजार 953 हो गई है।
डॉ. जड़िया ने बताया कि गुरुवार को 1162 सैंपल स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त हुए हैं। अभी तक 3 लाख 99 हजार 644 कोरोना सैंपलों की जांच रिपोर्ट आ चुकी है। उन्होंने कहा कि 29 अक्टूबर तक प्राप्त रैपिड एंटीजन सैंपल की संख्या 1 लाख 13 हजार 227 है।
गुरुवार को शहर के विभिन्न अस्पतालों से 121 और मरीजों को उपचार के बाद डिस्चार्ज किया गया। अब तक 30187 कोरोना मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल विभिन्न अस्पतालों में 3085 कोरोना पॉजिटिव मरीजों का उपचार चल रहा है।
