बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. रेसिपी
  3. कॉन्टिनेंटल फूड
  4. Yummy Chocolate Cake
Written By

Christmas Cake: क्रिसमस के मौके पर अपने बच्चों को बनाना सिखाएं डिलीशियस चॉकलेट केक, पढ़ें 8 टिप्स

Christmas Cake: क्रिसमस के मौके पर अपने बच्चों को बनाना सिखाएं डिलीशियस चॉकलेट केक, पढ़ें 8 टिप्स - Yummy Chocolate Cake
डिलीशियस चॉकलेट केक का नाम लेते ही सबके मुंह में पानी आ जाता है। अगर आप भी क्रिसमस के इस खास मौके पर यह केक बनाना चाहते है तो पढ़ें यह सरल विधि... 
 
सामग्री : 
 
मैदा 1 प्याला, क्रीम 2 बड़े चम्मच, चीनी (पिसी हुई) 2 प्याले, कोको पावडर 1 प्याला, नमक 1/2 चम्मच, बेकिंग सोड़ा 1 छोटा चम्मच, ऑरेंज एसेंस 1 बड़ा चम्मच, मक्खन 1 बड़ा चम्मच, दही 1 प्याला। 
 
आइसिंग के लिए सामग्री : 
 
मक्खन 3 बड़े चम्मच, कोको पावडर 1/4 प्याला, कंडेंस्ड मिल्क 3 बड़े चम्मच, आइसिंग शक्कर 1 प्याला। 
 
विधि : 
 
* सर्वप्रथम मैदा, कोको पावडर, नमक व बेकिंग सोड़े को एक साथ छान लें। 
 
* एक कटोरे में दही, मक्खन, एसेंस लेकर फेंटें। 
 
* क्रीम में धीरे-धीरे पिसी चीनी मिलाएं। 
 
* दही का मिश्रण मिलाकर बुलबुले उठने तक फेंटें। 
 
* अब मैदे का मिश्रण मिलाकर फेंटें। 
 
* केक पैन को घी लगाकर चिकना करें, उस पर थोड़ा-सा मैदा बुरकें। 
 
* घोल को पैन में डालें। 
 
* पहले से गर्म ओवन में रखकर धीमें तापमान पर करीब 30-40 मिनट तक बेक कर चॉकलेटी डिलीशियस केक सर्व करें।

ये भी पढ़ें
Effect of solar eclipse on zodiac signs 2019 : सूर्य ग्रहण में करें वृश्चिक राशि वाले ये 5 उपाय