सम्बंधित जानकारी
- छत्तीसगढ़ सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाती हैं बिलासपुर संभाग की सीटें
- Chhattisgarh Election : छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण में 100 उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले
- छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के 253 उम्मीदवार करोड़पति, टीएस सिंहदेव सबसे अमीर
- Chhattisgarh Elections 2023 : नक्सली हमले और IED विस्फोट के बीच छत्तीसगढ़ में 60% से अधिक मतदान, 4 जवान घायल, मिजोरम में 69.86% वोटिंग
- CG Election : छत्तीसगढ़ में पहले चरण का मतदान आज, 20 सीटों पर जनता करेगी फैसला
छत्तीसगढ़ : रमन सिंह की जीत, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत चुनाव हारे, कवासी लखमा भी जीते
छत्तीसगढ़ की राजनांदगाव सीट से भाजपा उम्मीदवार एवं पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह चुनाव जीत गए हैं। छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा चुनाव जीत गए हैं, जबकि खाद्य मंत्री अमरजीत भगत चुनाव हार गए हैं। उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल अपनी परम्परागत सीट खरसिया पर भाजपा के प्रत्याशी महेश साहू को लगभग 22 हजार मतों से शिकस्त दी।
आबकारी मंत्री कवासी लखमा अपनी परम्परागत सीट कोन्टा से कड़े मुकाबले में लगभग दो हजार मतों से चुनाव जीत गए है। आजादी के बाद पहली बार सीतापुर सीट पर कांग्रेस को पहली बार शिकस्त का सामना करना पड़ा है। सीतापुर सीट पर खाद्य मंत्री अमरजीत भगत चुनाव हार गए है।
भगत को भाजपा के नए प्रत्याशी राम कुमार टोप्पों ने शिकस्त दी। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत सक्ती सीट पर लगातार आगे चल रहे हैं।
रमनसिंह जीते चुनाव : छत्तीसगढ़ की राजनांदगाव सीट से भाजपा उम्मीदवार एवं पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह चुनाव जीत गए हैं। डॉ. सिंह मतगणना पूरी होने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी गिरीश देवांगन को लगभग 35 हजार मतों से शिकस्त ही।
भाजपा ने इस सीट पर कब्जा बरकरार रखा है। डॉ. सिंह लगातार चौथी बार इस सीट से निर्वाचित हुए है। उनकी अब तक की इस सीट पर सबसे बड़े अंतर से जीत है।
