• Webdunia Deals
  1. चुनाव 2023
  2. विधानसभा चुनाव 2023
  3. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023
  4. assembly election 2023 voting updates chhattisgarh mizoram first phase voting congress bjp
Written By
Last Modified: रायपुर , मंगलवार, 7 नवंबर 2023 (17:40 IST)

Chhattisgarh Elections 2023 : नक्सली हमले और IED विस्फोट के बीच छत्तीसगढ़ में 60% से अधिक मतदान, 4 जवान घायल, मिजोरम में 69.86% वोटिंग

Chhattisgarh Elections 2023 : नक्सली हमले और IED विस्फोट के बीच छत्तीसगढ़ में 60% से अधिक मतदान, 4 जवान घायल, मिजोरम में 69.86% वोटिंग - assembly election 2023 voting updates chhattisgarh mizoram first phase voting congress bjp
Assembly election 2023 voting updates chhattisgarh mizoram first phase : छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के दौरान 20 सीटों पर मंगलवार को वोटिंग के बीच एक्टिव नक्सलवादियों ने मतदान रोकने के लिए कई जगह सुरक्षाबलों पर हमले किए हैं, लेकिन सभी जगह सतर्क सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के करारी टक्कर दी है। मिजोरम में 69.86% वोटिंग की खबर है। 
 
कई जगह हमले में कई नक्सलवादियों के मारे जाने और सुरक्षा बलों के जवानों के गंभीर घायल होने की सूचना मिली है। कई स्थानों पर आईईडी विस्फोट भी हुए हैं। मुठभेड़ में 5-6 नक्सलियों के मारे जाने और कई अन्य नक्सलियों के घायल होने की खबर है। 
 
सुकमा में मुठभेड़ में 4 जवान घायल हो गए हैं। खबरों के मुताबिक 3 बजे तक 60.92 मतदान की सूचना है। राज्य के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र के 12 विधानसभा सीटों समेत कुल 20 सीटों पर पहले चरण मतदान हो रहा है। 
 
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में मंगलवार को नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों के चार जवान घायल हो गए । पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मिनपा गांव के करीब सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों के चार जवान घायल हो गए ।
 
उन्होंने बताया कि आज शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षाबलों को गश्त पर रवाना किया गया था। दोपहर 2.20 बजे मिनपा और दुलेढ़ गांव के मध्य सीआरपीएफ के कोबरा 206 वाहिनी और एसटीएफ के संयुक्त दल पर नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी।
 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सली गोलीबारी के बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। लगभग 30 मिनट तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। 
 
मुठभेड़ में 5-6 नक्सलियों के मारे जाने और कई अन्य नक्सलियों के घायल होने की संभावना है। घायल जवानों को हेलीकॉप्टर से बाहर निकाला जा रहा है।
 
उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ स्थापना के बाद पहली बार मिनपा और एल्मागुंडा गांव में मतदान कार्य संपन्न कराया गया। मिनपा में 113 और एल्मागुंडा में 247 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया तथा लोकतंत्र में अपना भरोसा जताया। एजेंसियां
ये भी पढ़ें
बाल-बाल बचे प्रहलाद पटेल, कार का भयानक एक्सीडेंट, 1 की मौत, 3 घायल