सम्बंधित जानकारी
- छठ का शुभ पर्व आरंभ : जानिए सूर्योदय-सूर्यास्त समय, पूजा और पारण का मंगल मुहूर्त
- छठ पूजा 2020 : षष्ठी देवी देती हैं 6 बड़े शुभ आशीर्वाद
- छठ पर्व की पूजा के 4 दिन के 4 कार्य, जानिए
- छठ पूजा में होती है सूर्य और छठी मैया की उपासना, जानिए 10 रहस्य
- chhat parv 2020 : छठ पूजा का प्रारंभ कब से हुआ, जानिए पौराणिक इतिहास
छठ महापर्व : पूजा में ये 7 चीजें जरूर रखें तब मिलेगा शुभ फल
छठ महापर्व बिहार का सबसे बड़ा त्योहार है। अगर आप भी यह व्रत कर रहे हैं तो अपनी पूजा में ये 7 चीजें जरूर रखें।
बांस की टोकरी
छठ पूजा के लिए बांस की टोकरी का प्रयोग किया जाता है। इसमें ही पूजन सामग्री रखकर अर्घ्य देने के लिए पूजन स्थल तक जाते हैं। बांस की टोकरी को पूजन में रखने से पहले गंगा जल छिड़क लेना चाहिए।
गन्ना
छठ पूजा में गन्ने का भी महत्वपूर्ण स्थान है। अर्घ्य देते समय पूजन सामग्री में गन्ने का होना बहुत जरूरी होता है। गन्ने पर कुमकुम लगाकर पूजा स्थल पर रखें।
प्रसाद के लिए ठेकुआ
गुड़ और आटे से मिलकर बनने वाले ठेकुआ को छठ पर्व का प्रमुख प्रसाद माना जाता है। इस प्रसाद के बिना पूजा अधूरी होती है। इस प्रसाद को बनाते समय साफ-सफाई और पवित्रता का खास ख्याल रखा जाता है।
चावल के लड्डू
छठ मैय्या को चावल के लड्डू अत्यंत प्रिय होते हैं। इसका कारण इसकी शुद्धता है क्योंकि चावल कई परतों में तैयार होता है।
केला
पूजा में केले का पूरा गुच्छा चढ़ाया जाता है। इसके बाद प्रसाद में उसे वितरित किया जाता है।
नारियल
नारियल पूजन सामग्री में कच्चे नारियल का अपना ही महत्व है। छठ माई को नारियल का भोग लगाकर इसे प्रसाद में वितरित करते हैं।
नींबू
नारियल, लड्डू और गन्ने के साथ ही प्रसाद में नींबू का विशेष स्थान है। प्रसाद के रूप में इसे रखते हुए ध्यान रखना चाहिए कि इस पर चाकू से कोई निशान न लगे।
