1. समाचार
  2. ऑटो मोबाइल
  3. कार रिव्यू
  4. 'Toyota Urban Cruiser High Rider' launched

'टोयोटा अर्बन क्रूजर हाई राइडर' लॉन्च : कार की कीमत 15.11 लाख रुपए से शुरू

Toyota Urban Cruiser High Rider Launch
नई दिल्ली। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने शुक्रवार को अपनी बिलकुल नई टोयोटा अर्बन क्रूजर हाई राइडर की कीमतों की घोषणा की शुरुआत की। चरणबद्ध तरीके से घोषित की जाने वाली टोयोटा की नवीनतम पेशकश के 4 शिखर के ग्रेड की प्रतिस्पर्धी कीमत 15,11,000 से 18,99,000 रुपए के बीच है।
 
बिलकुल नई एसयूवी को जुलाई के शुरू में पेश किया गया था और उसी समय बुकिंग की भी घोषणा की गई थी। यह उन्नत प्रौद्योगिकी सुविधाओं के साथ यह ग्राहकों के लिए एक आदर्श विकल्प है।

एक्स-शोरूम कीमत (ग्रेडवार) का विवरण इस प्रकार है-
 
ग्रेड का नाम
 
वी ईड्राइव 2डब्ल्यूडी हाइब्रिड रु. 18,99,000
जी ईड्राइव 2डब्ल्यूडी हाइब्रिड रु. 17,49,000
एस ईड्राइव 2डब्ल्यूडी हाइब्रिड रु. 15,11,000
वी एटी 2डब्ल्यूडी नियो ड्राइव रु. 17,09,000
 
टीकेएम के एसोसिएट वाइस प्रेसीडेंट (बिक्री एवं रणनीतिक विपणन) अतुल सूद ने इस मौके पर कहा कि हम अर्बन क्रूजर हाई राइडर के लिए इस तरह की जबर्दस्त प्रतिक्रिया प्राप्त करके वास्तव में विनम्र और सम्मानित महसूस कर हैं और हम आभारी हैं कि हमारे ग्राहकों ने टोयोटा ब्रांड में अपना विश्वास और भरोसा बनाए रखा है। आज हमने अर्बन क्रूजर हाई राइडर की कीमत चरणबद्ध तरीके से घोषित करने का फैसला किया है, शेष ग्रेड के लिए कीमतों की घोषणा शीघ्र ही की जाएगी।
 
सूद ने कहा कि हमने अर्बन क्रूजर हाई राइडर के लिए एक बहुत ही प्रतिस्पर्धी मूल्य पेश किया है। हमारा उद्देश्य पर्यावरण के अनुकूल प्रौद्योगिकियों की व्यापक स्वीकृति को प्रोत्साहित करना है जिससे सकारात्मक प्रभाव पैदा होता है और देश की ऊर्जा सुरक्षा में वृद्धि होती है।(वार्ता)
अगला लेख
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल 6ठा शूटर दीपक मुंडी बंगाल - नेपाल सीमा से गिरफ्तार