गुरुवार, 30 मार्च 2023
  1. समाचार
  2. ऑटो मोबाइल
  3. कार न्यूज़
  4. Tata Motors announces Tiago EV : Tipped to be Indias most affordable electric car
Written By
पुनः संशोधित शनिवार, 10 सितम्बर 2022 (18:18 IST)

Tata Tiago EV होगी देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रॉनिक कार, Ziptron टेक्नोलॉजी का होगा इस्तेमाल

Tata Tiago EV को लेकर कहा जा रहा है कि यह देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार होगी। टाटा ने इसे Auto Expo 2018 में प्रदर्शित किया था। हालांकि टाटा ने इसे लांच नहीं किया। नेक्सॉन ईवी, नेक्सॉन ईवी मैक्स और टिगोर ईवी को टाटा ने लांच किया।
 
अभी की गाड़ियों की बात करें तो टाटा मोटर्स की सबसे सस्ती कार Tigor EV है। इसकी कीमत 12.5 लाख रुपए है। माना जा रहा है कि अगली कार की कीमत इससे कम होगी। टाटा मोटर्स Tiago EV के लिए उसी Ziptron टेक्नोलॉजी का उपयोग करेगी। 
Ziptron तकनीक Xpres-T तकनीक की तुलना में अधिक एडवांस है, जिसका उपयोग पहले Tigor EVs के लिए किया जा रहा था जो कि कमर्शियल सेगमेंट में थीं। कीमत के बारे में माना जा रहा है कि इसकी घोषणा इस महीने की जा सकती है।
ये भी पढ़ें
राहुल गांधी पहले इतिहास पढ़ें, विदेशी टी-शर्ट पहन देश जोड़ने निकले हैं : अमित शाह