सम्बंधित जानकारी
- सियाचीन में 38 साल बाद मिला सैनिक का शव, ऑपरेशन मेघदूत में हुए थे शहीद
- सूर्य ग्रहण कब है, दिवाली के पहले या दिवाली के बाद
- Motorola ने लॉन्च किया धाकड़ फीचर्स के साथ Moto G32, कीमत आपके बजट में और धमाकेदार ऑफर्स
- अजय देवगन की ‘भोला’ को लेकर लेटेस्ट अपडेट: फिल्म में होगा धुआंधार और दिल की धड़कनें बढ़ाने वाला एक्शन
- श्रेयस अय्यर के अर्धशतक की बदौलत भारत ने इंडीज के खिलाफ बनाए 188 रन
OLA की पहली इलेक्ट्रिक कार, 4 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार, 500 KM का मिलेगा माइलेज
ओला (OLA) ने 15 अगस्त को अपनी इलेक्ट्रिक कार से पर्दा उठा लिया। कंपनी का कहना है कि अब तक भारत में मौजूद सभी इलेक्ट्रिक कारों में से सबसे तेज होगी। कार का डिजाइन यूनिक है। कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज होने पर 500 किलोमीटर तक चलेगी। यह कार 0 से 100 किलोमीटर की रफ्तार सिर्फ 4 सेकंड में पकड़ लेगी। कार की छत पूरी तरह कांच की होगी यानी फुल ग्लास।
ओला के CEO ने कहा कि ये कार न्यू इंडिया को प्रदर्शित करेगी। कार का लुक स्पोर्टी होगा। इसमें एडवांस कंप्यूटर होगा। दूसरी कारों के मुकाबले ड्राइविंग शानदार होगी। यह कार कीलैस और हैंडललैस भी होगी। ओला इसे 2024 में लांच करेगी।
ओला की यह इलेक्ट्रिक कार अपने लॉन्च के बाद भारतीय बाजार के इस सेगमेंट में मौजूद कुछ बेहतरीन कारों से मुकाबला करेगी। इसमें टाटा मोटर्स नेक्सॉन ईवी, टिगोर ईवी, एमजी जेडएस ईवी, हुंडई कोना इलेक्ट्रिक जैसी कारें शामिल हैं। हालांकि इस की कीमत को लेकर भी कोई घोषणा नहीं की गई है।
