सम्बंधित जानकारी
- Maruti की सस्ती SUV की जल्द होगी इंट्री, 7 सीटर Grand Vitara XL या Y17
- शेयर बाजार लगातार चौथे सत्र में भी रहा तेजी पर, सेंसेक्स और निफ्टी में रही बढ़त
- Maruti 800 की 40 साल की कहानी, पढ़िए कैसे पूरा किया आम आदमी की कार का सपना
- दो दिन की रिकॉर्ड तेजी के बाद शेयर बाजार हुआ धड़ाम, सेंसेक्स 377 अंक टूटा
- Share bazaar News: निफ्टी पहुंचा रिकॉर्ड ऊंचाई पर, सेंसेक्स 308.52 चढ़ा
Maruti बाजार में करने जा रही है बड़ा धमाका, सस्ती 7-सीटर कार लॉन्च करने की तैयारी
Maruti भारतीय बाजार में एक नई कार लाने की तैयारी कर रही है। मारुति सस्ती हैचबैक से लेकर महंगी SUV जैसे मॉडल्स लॉन्च करती है। अब इसमें नई सस्ती कार और जुड़ने जा रही है। मीडिया खबरों के मुताबिक मारुति भारतीय बाजार में एकदम नई कॉम्पैक्ट MPV लाने की तैयारी कर रही है। ये ग्लोबल मार्केट में मौजूद सुजुकी स्पेसिया (Suzuki Spacia) बेस्ड मॉडल होगा। ये एक 7-सीटर कॉम्पैक्ट कार होगी, जो अर्टिगा से छोटी होगी। इसका डिजाइन मारुति वैगनआर के बड़े मॉडल के समान होगा।
2 में कई कारें : अगले दो साल में इंडो-जापानी ब्रांड अपने पोर्टफोलियो में कई यूटिलिटी व्हीकल जोड़ेगा जबकि नई जेन की स्विफ्ट और डिजायर इस कैलेंडर ईयर में लॉन्च होंगी। इसके बाद 2024 के आखिर तक पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी eVX भी आएगी। साथ ही 7-सीटर वाली मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा भी आएगी।
अर्टिंगा बेस्ट 7 सीटर : इसका कोडनेम कंपनी ने Y17 रखा है, जो 2025 में आएगी। मीडिया खबरों के मुताबिक इसे भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली एमपीवी, अर्टिगा से नीचे रखा जाएगा। अभी अर्टिगा देश की बेस्ट 7-सीटर कार भी है। मारुति अर्टिगा को रेगुलर एरिना डीलरशिप के माध्यम से बेचा जाता है।
