1. खबर-संसार
  2. व्यापार
  3. बजट 2016-17
  4. Rail Budget : E tickets to journalists

अब पत्रकारों को मिलेगा ई-टिकट

rail budget 2016-17
नई दिल्ली। मान्यता प्राप्त पत्रकार अब अन्य यात्रियों की तरह ऑनलाइन रेलवे टिकट हासिल कर सकेंगे। रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने गुरुवार को लोकसभा में रेल बजट पेश करते हुए यह घोषणा की।
 
उन्होंने कहा कि पत्रकार लंबे समय से यह सुविधा उपलब्ध कराने की मांग कर रहे थे। अब हम उन्हें रियायती पासों पर ई-टिकट बुकिंग की सेवा उपलब्ध कराएंगे। (वार्ता)