1. खबर-संसार
  2. व्यापार
  3. बजट 2016-17
  4. Rail budget 2016-17

हर रेलवे स्टेशन होगा वाई वाई-फाई

Rail budget 2016-17
संसद में रेल बजट पेश करने से पहले रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हर स्टेशन पर वाई-फाई देंगे। उन्होंने कहा कि मैं ड्राइविंग सीट पर जरूर हूं, लेकिन पूरी जनता मेरे साथ सफर कर रही है।

दूसरी ओर रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि यह बजट सुधारों वाला होगा। जनता के हितों का ख्याल रखा जाएगा। प्रभु ने कहा कि यह बजट देश और रेलवे के हित में होगा। उन्होंने कहा कि सातवें पे कमीशन की सिफारिशों को लागू करने की वजह से 32 हजार करोड़ रुपए का बोझ बढ़ेगा।

इंडियन लाइफ इन्श्योरेंस और जापान इंटरनेशनल एजेंसी (जाइका) से मिले कर्ज के कारण करीब दस हजार करोड़ रुपए की अदायगी की जानी है। इसे बैलेंस किया जाएगा। इसके लिए बजट में रेवेन्यू के नए मॉडल पेश किए जाएंगे।

यात्रियों के लिए यह हो सकता है...
* बजट में पैसेंजरों की सहूलियत का ख्याल रखते हुए रिफॉर्म होगा।
* समझा जा रहा है कि बिना पैसेंजर किराया बढ़ाए माल ढुलाई, पार्सल और विज्ञापन के जरिए पैसे जुटाए जाएंगे।
* खानपान का नया सिस्टम लागू किया जा सकता है।
* रेल मंत्रालय पेपरलेस वर्किंग को आगे बढ़ाने पर काम कर रहा है।
* इसी के तहत रेल बजट में 26 लाख पेज कम छापेगा।
* रेलवे की इस पहल से करीब पौने दो सौ पेड़ कटने से ही नहीं बचेंगे, बल्कि इससे रेलवे चार लाख रुपए की बचत भी करेगा।