1. खबर-संसार
  2. व्यापार
  3. बजट 2016-17
  4. Rai Budget 2016-17

देश में बने 1000 आदर्श रेलवे स्टेशन

Railway Budget 2016-17
नई दिल्ली। रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने आज कहा कि देश में करीब 1000 रेलवे स्टेशनों का विकास ‘आदर्श’स्टेशन के रूप में किया गया है जहां स्वच्छ पेयजल, शौचालय, भोजनलाय, प्रतीक्षा कक्षा जैसी सुविधाएं तैयार की गई हैं।
लोकसभा में एक प्रश्न के उत्तर में रेल मंत्री ने कहा कि आदर्श रेलवे स्टेशनों के विकास का कार्य 2009.10 में शुरू किया गया था। आदर्श रेलवे स्टेशन योजना के तहत 1052 की पहचान की गई थी जिसमें 2014.15 तक 946 स्टेशनों का विकास कर दिया गया है। प्रभु ने कहा कि आदर्श स्टेशनों पर सुविधाओं के विकास का विषय की समीक्षा सतत प्रकिया है और इसकी नियमित रूप से निगरानी की जाती है। (भाषा)